फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   land for 15 police chauki will be given on Lucknow Agra Express way.

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर 15 पुलिस चौकियों के लिए गृह विभाग को दी जाएगी जमीन

Wed, 25 Nov 2020 11:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Nov 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
land for 15 police chauki will be given on Lucknow Agra Express way.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बनने वाली 15 पुलिस चौकियों की जमीन गृह विभाग के सुपुर्द निशुल्क की जाएगी। कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव पास कर दिया गया। ये चौकियां अब गृह विभाग बनाएगा। अभी तक इसका निर्माण यूपीडा और औद्योगिक विकास विभाग करा रहे थे।

विज्ञापन


कैबिनेट ने फैसला किया है कि जमीनों का स्थानांतरण दो चरणों में होगा। पहले चरण में जो पांच निर्माणाधीन चौकियां हैं पहले उसकी जमीन गृह विभाग को दी जाएगी और दूसरे चरण में जो 10 नई चौकियां बननी हैं, उनकी जमीन दी जाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माणकर्ताओं को राहत
कोरोना महामारी के बावजूद गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को समय पर पूरा करने के लिए यूपीडा और निर्माणकर्ता एजेंसियों के बीच अनुबंध की शर्तों में हुए संशोधन संबंधी प्रस्ताव को प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन से श्रमिकों की पर्याप्त उपलब्धता न होने की वजह से निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी। इसके अलावा ठेकेदारों के सामने कैश फ्लो की समस्या पैदा हो गई। प्रदेश सरकार ने ठेकेदारों के आग्रह पर केंद्र के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए यूपीडा और निर्माण एजेंसियों के बीच हुए अनुबंध की शर्तों में कुछ बदलाव किया है। इस फैसले से कैशफ्लो की समस्या का सामना कर रहीं निर्माण एजेंसियों को राहत मिलेगी और नियमित अंतराल पर भुगतान प्राप्त होने से वे काम को तेजी से आगे बढ़ा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed