फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lalitha kumarmangalam gives controversial statement.

महिला आयोग की नई अध्यक्ष बोलीं, लड़कियां बेवकूफ!

Mon, 22 Sep 2014 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Sep 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
lalitha kumarmangalam gives controversial statement.

‘प्रॉब्लम ये है कि हमारी लड़कियां बड़ी भोली होती हैं। ...कोई लड़का जो थोड़ा स्मार्ट है, गोरा है, चश्मा पहनकर, काला चश्मा पहनकर आ जाता है मोटरबाइक पर। बेवकूफ लड़की को वो दिखता है तो वो पिघल जाती है।'

विज्ञापन


'हमने कभी अपनी लड़कियों को ये नहीं बोला कि स्वयं मर्यादा पर टिके रहो। जब तक वो तुमसे शादी न करे, तुम उसके साथ ये सब मत रखो। जो माता-पिता होते हैं, वो लड़कियों से इस पर बात करने से झिझकते हैं।'
विज्ञापन


'तो ये लड़कियां बेचारी कहां...वो बेचारी बहक जाती हैं। ऐसे में पेरेंट्स को और समाज को गुस्सा आ जाता है। हमेशा मैं कहती हूं कि धब्बा तो हमारे समाज में लड़कियों पर लगता है। मैंने बहुत देखा है, स्मार्ट ब्यॉयज ऑल्वेज मैनेज टू गेट नियर द गर्ल्स।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बयान हैं राष्ट्रीय महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम के जो उन्होंने रविवार को राजधानी में पत्रकारों के सामने रखे ‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर रखे।

लव जिहाद को किया खारिज

lalitha kumarmangalam gives controversial statement.

दरअसल, ललिता मंगलम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय छात्रा बैठक एवं कार्यशाला में शामिल होने पहुंची थीं। लव जिहाद शब्द को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह नफरत पैदा करने वाला शब्द है। इसका उपयोग भी नहीं होना चाहिए।

अंतरजातीय विवाहों पर उन्होंने कहा कि यह परिवार पर निर्भर है कि वे इसे कैसे लेते हैं। मंगलम ने कहा कि इंटरकास्ट मैरिज तो फिर भी स्वीकार होने लगी हैं, लेकिन अंतर-धार्मिक विवाहों को समाज आज भी नहीं मानता है।

यह समाज में रह रहे परिवार को बहुत कष्ट देता है। उन्होंने कहा कि आयोग इन मामलों में क्या कर सकता है, यह चार्ज लेने के बाद ही बता सकेंगी। उन्होंने उत्तर भारत में महिलाओं पर अधिक अपराधों के लिए उन्होंने शिक्षा और गरीबी को जिम्मेदार ठहराया।

नेताओं के घर में ऐसा हो तो...

lalitha kumarmangalam gives controversial statement.

ललिता मंगलम के अनुसार किसी भी दल के नेता जब किसी लड़की के मामले में असंवेदनशील बयान देते हैं, तो उन्हें समझना चाहिए कि अगर ऐसा उनके घर में हो तो वे क्या करेंगे? ऐसे बयान देने वाले नेता पुरुष हैं। इसलिए इनके बयानों को राजनीतिक संदर्भों में नहीं देखा जाना चाहिए।

यह भी बोलीं
-महिला सुरक्षा के लिए जरूरी है कि समाज में उनकी मर्यादा को स्थापित किया जाए। जब वे आर्थिक रूप से सक्षम और शिक्षित होंगी, सुरक्षित भी होंगी।
-लड़कियां व महिलाएं स्कूल, शौचालय, सार्वजनिक स्थानों पर जाने से डरने लगी हैं क्योंकि अनिष्ट की संभावना बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed