{"_id":"602838a88ebc3ee96959a5e6","slug":"lalit-kala-academy-lucknow-news-lko5647122144","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत गाडगे जी प्रेक्षागृह और ललित कला अकादमी की बंद पड़ीं वीथिकाओं में मार्च से शुरू हो सकेगी बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत गाडगे जी प्रेक्षागृह और ललित कला अकादमी की बंद पड़ीं वीथिकाओं में मार्च से शुरू हो सकेगी बुकिंग
ललित कला अकादमी में तैयार हुई गैलरी, जो मार्च में शुरू होगी।
Link Copied
लखनऊ। मरम्मत और सौंदर्यीकरण के चलते लंबे समय से बंद दो वीथिकाएं मार्च से कलाकारों के लिए खुल जाएंगी। राज्य ललित कला अकादमी बारादरी की बंद चल रही वीथिका में प्रदर्शनी के लिए एक मार्च से बुकिंग भी शुरू हो जाएगी तो संगीत नाटक अकादमी का संत गाडगे प्रेक्षागृह आयोजन के लिए खुल जाएगा। मरम्मत के चलते प्रेक्षागृह लंबे समय से बंद था। वहीं, ललित कला अकादमी की कला वीथिका करीब 5 साल से सौंदर्यीकरण के चलते बंद थी। राज्य ललित कला अकादमी के सचिव डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों वीथिका बनकर तैयार हो चुकी हैं। हर एक की क्षमता लगभग 70 प्रदर्श की है। इनका किराया अभी तय होना है, इसको लेकर बैठक होनी है। संभवतया, 4 दिन का किराया तीन से चार हजार के बीच हो सकता है।
विज्ञापन
मार्च से हो सकेगी संत गाडगे प्रेक्षागृह की बुकिंग
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सचिव तरुण राज ने बताया कार्यदायी संस्था की ओर से प्रेक्षागृह का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। लाइट, साउंड, ग्रीन रूम के काम के अलावा फॉल्स सीलिंग आदि कार्य हुए हैं। कार्यदायी संस्था से हैंडओवर होते ही फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च से यहां बुकिंग शुरू हो जाएगी। उधर, अगस्त 2020 से मरम्मम कार्य के लिए बंद चल रहे राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में अभी आयोजनों को समय लग सकता है। कार्यदायी संस्था को अभी यहां काफी काम करना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।