{"_id":"678031b37fa7730115011140","slug":"lakhs-stolen-from-three-houses-and-a-shop-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1029142-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन मकानों और दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन मकानों और दुकान में लाखों की चोरी
Fri, 10 Jan 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
तीन मकानों और दुकान में लाखों की चोरी
लखनऊ। चोरों ने तीन मकानों व इलेक्ट्रॉनिक दुकान से बिजली उपकरण, नकदी व लाखों के जेवर चोरी लिए। पीड़ितों ने इंदिरानगर, मड़ियांव और अलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
इंदिरानगर के तकरोही निवासी संदीप कुमार के मुताबिक पांच जनवरी को दोपहर में वह उदयगंज निवासी छोटे भाई के घर गए थे। अगले दिन पड़ोसियों ने मकान में चोरी की सूचना दी। चोरों ने जेवर व 50 हजार रुपये चुरा लिए। उधर, मड़ियांव के अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले अर्पित बाजपेयी कुछ दिन पहले कार्यालय के काम से जौनपुर गए थे। छह जनवरी की रात तीन बजे वह घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। सोने की चेन, अंगूठी व अन्य कीमती सामान गायब था।
वहीं, अन्ना मार्केट निवासी सुमन सिंह के मकान से चोरों ने तीन जनवरी की रात 45 हजार नकदी व जेवर चुरा लिए। इसके अलावा त्रिवेणी नगर के मो. अतीक की अलीगंज में एएस. इलेक्ट्रिकल नाम से दुकान है। चार जनवरी को तड़के चार बजे चोरों ने शटर काटकर 1.90 लाख के बिजली उपकरण चोरी कर लिए।