फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lakhs stolen by breaking the locks of four houses

Lucknow News: चार घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 15 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by breaking the locks of four houses
काकोरी के मौदा गांव में घर में बिखरा पड़ा सामान। 
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में चार घरों के ताले तोड़कर चोर नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। सभी घटनाओं में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



जानकीपुरम विस्तार के पिंक सिटी कॉलोनी निवासी राकेश शर्मा के मुताबिक उनके माता-पिता गांव गए थे। आठ अगस्त की रात 2:15 बजे दो चोरों ने ताला तोड़कर पांच लाख की नकदी और जेवर चोरी कर लिया। वहीं जानकीपुरम गार्डन सेकंड निवासी रविशंकर और राजेंद्र कुमार परिवार के साथ रक्षाबंधन के मौके पर नौ अगस्त को गांव गए थे। 10 अगस्त को लौटे तो घरों के ताले टूटे हुए थे। चोर उनके घर सेे नकदी व जेवर उठा ले गए थे।
इसके अलावा जानकीपुरम विस्तार सेक्टर नौ निवासी योगेश कुमार श्रीवास्तव बेटे के साथ सात अगस्त को मेरठ अपनी बेटी के घर गए थे। 12 अगस्त को लौटे तो पता चला कि चोर घर से जेवर चोरी कर ले गए थे। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि सभी मामलों की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद सेे चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

चोरों ने पूर्व एसडीएम का घर खंगाला
लखनऊ। पीजीआई के सेक्टर 11 ए वृंदावन योजना निवासी अनीता आर्य के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। घटना के वक्त परिवार रक्षाबंधन के मौके पर कानपुर गया था। अनीता आर्य के मुताबिक अगस्त को वह परिवार के साथ रक्षाबंधन के मौके पर कानपुर गईं थीं। 12 अगस्त को लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी से कीमती जेवरात व रुपये गायब थे। चोर उनके घर में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए थे। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। अनीता आर्य के ससुर पूर्व एसडीएम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान से रुपये व जेवर चोरी
लखनऊ। काकोरी के मौदा गांव निवासी किसान राजू राजेंद्र भारती के घर से चोर 60 हजार नकद व जेवर चोरी कर ले गए। उन्होंने काकोरी थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र के मुताबिक, राजू बुधवार रात परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। देर रात करीब ढाई बजे मकान में पीछे के दरवाजे से घुसे चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर 60 हजार नकदी और करीब एक लाख के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed