{"_id":"5a8401b64f1c1b8e268ba0b2","slug":"lady-teacher-commits-suicide-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकम टैक्स अधिकारी की पत्नी ने जहर खाकर दी जान, ये थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकम टैक्स अधिकारी की पत्नी ने जहर खाकर दी जान, ये थी वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Feb 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र में पति की प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षिका ज्योति दीक्षित (34) ने सोेमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवारीजनों ने उसे ट्रॉमा में भर्ती कराया, मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। आरोप है कि पति ने कॉलेज आकर स्टाफ के सामने ज्योति की बेइज्जती की थी। परिवारीजनों ने जांच की मांग की है।
बकौल पुलिस, सात वर्षों से महिला मायके में रहकर उन्नाव के मनोहरा स्मृति महाविद्यालय में पढ़ा रही थी। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि कृष्णानगर के केसरीखेड़ा निवासी पवन कुमार द्विवेदी ने 12 वर्ष पहले बेटी ज्योति की शादी कानपुर के विशुनपुर निवासी संजय दीक्षित से की थी। वह कानपुर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में अधिकारी है।
आरोप है कि कुछ साल बाद से ही संजय ज्योति को प्रताड़ित करने लगा। इससे तंग आकर वह सात वर्ष पहले मायके चली आई थी। इसके बाद भी संजय आए दिन उसे फोनकर जलील करता था, लेकिन ज्योति कुछ नहीं बताती थी। इसके चलते वह डिप्रेशन में चली गई।
विज्ञापन
आरोप है कि शनिवार को संजय अचानक उसके कॉलेज पहुंच गया। छात्र-छात्राओं व स्टाफ के सामने ज्योति को अपमानित किया। इससे तंग आकर ज्योति ने सोमवार को घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिवारीजनों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।