{"_id":"5d9d85238ebc3e93a3343f17","slug":"lady-sipahi-filed-case-against-a-man-for-exploitation-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः महिला सिपाही को शादी का झांसा दे कर रहा था शोषण, रुपये भी वसूले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः महिला सिपाही को शादी का झांसा दे कर रहा था शोषण, रुपये भी वसूले
Wed, 09 Oct 2019 02:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के मड़ियांव थाने में महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर शोषण करने और रुपया वसूलने के आरोप में सौरभ कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता मूलरूप से अयोध्या की रहने वाली है और यहां किराये पर रहकर निजी कंपनी नमस्ते एलईडी में नौकरी करती थी।
कंपनी में उसके सीनियर सौरभ ने उसे फुसला लिया था। मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सौरभ मूलरूप से औरैया के अजीतमल का रहने वाला है। कंपनी में काम करते हुए उसकी पीड़िता से बातचीत होती थी। वह पीड़िता से अक्सर अश्लील हरकतें करता था।
सीनियर होने के नाते पीड़िता उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती तो उसके हौसले बढ़ गए। उसने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शोषण करना शुरू कर दिया। पीड़िता की मां का आरोप है कि सौरभ उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। इस बीच परिवारीजनों ने उसकी शादी तय कर दी।

शादी की बात पर टरका देता
पीड़िता को इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। सौरभ से बातचीत करने पर उसने मां की बीमारी के चलते मजबूरी में शादी का बहाना बनाया। उसने कहा कि वह कुछ दिन बाद तलाक लेकर उससे शादी कर लेगा। कुछ महीने में पीड़िता की पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी लग गई।
सौरभ अक्सर उससे मिलता और किसी न किसी बहाने से रुपया ऐंठता। उसने कई बार में पीड़िता से 3.75 लाख रुपये लिए। शादी की बात पर वह उसे टरकाता रहता।
सौरभ अक्सर उससे मिलता और किसी न किसी बहाने से रुपया ऐंठता। उसने कई बार में पीड़िता से 3.75 लाख रुपये लिए। शादी की बात पर वह उसे टरकाता रहता।