फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady sipahi committed suicide in lucknow

लखनऊः महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, अंतिम तीन घंटे की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

Thu, 05 Mar 2020 10:30 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Mar 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
lady sipahi committed suicide  in lucknow
बबिता(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के गुडंबा थाने में तैनात सिपाही बबिता सिंह (25) ने बुधवार को फांसी लगा ली। उसका शव किराए के कमरे में पंखे के कुंडे से लटकता मिला। साथी महिला सिपाही उसे देखने गई तो घटना के बारे में जानकारी हुई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा रीतेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, मेरठ निवासी सोनवीर सिंह की बेटी बबिता सिंह का सेलेक्शन 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सिपाही हुआ।
विज्ञापन


उसकी तैनाती गुडंबा थाने में थी और फूलबाग कॉलोनी निवासी रहमत अली के मकान में एक साल से किराए पर रह रही थी। बुधवार शाम चार बजे उसने कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, परिवारीजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंखे के कुंडे से लटक रहा था शव

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, थानाक्षेत्र की एक किशोरी लापता हो गई थी। उसकी बरामदगी पुलिस ने सीतापुर से की और चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए बबिता सिंह को भेजा गया था। वापस आने के बाद साथी महिला सिपाहियों से महानगर में लगने वाले बुध बाजार में सामान खरीदने की बात कहकर कमरे में चली गई।

साथी सिपाही सीटू ने 3.30 बजे से उसे कॉल करना शुरू किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इस पर सिपाही सीटू उसके कमरे पर गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांका तो बबिता का शव पंखे के कुंडे से लटक रहा था।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, बबिता करीब एक बजे थाने पहुंची। वहां से कमरे पर गई। पुलिस को आशंका है कि एक से चार बजे के बीच में कुछ ऐसी बात बबिता के साथ हुई, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बबिता का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। इन तीन घंटों में मोबाइल पर आने व जाने वाली हर कॉल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed