{"_id":"6158b9ad8ebc3e098662683b","slug":"lady-officer-of-shine-city-arrested-lucknow-news-lko598339293","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाइन सिटी की महिला अधिकारी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाइन सिटी की महिला अधिकारी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। सैकड़ों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाली शाइन सिटी की कस्टमर रिलेशन मैनेजर सीना चंद्रा को शनिवार को मड़ियांव पुलिस ने और अकाउंटेंट शकील को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मड़ियांव इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शाइन सिटी के मुकदमों की विवेचना कर रहे आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने गोमतीनगर थाने के एक मुकदमे में सीना चंद्रा के वांछित होने की जानकारी दी थी। बताया गया था कि सेक्टर बी, जानकीपुरम, थाना मड़ियांव की रहने वाली सीना चंद्रा के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
ठाकुरगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि शाइन सिटी में अकाउंटेंट पद पर तैनात रहे मोहम्मद शकील निवासी रिफा कॉलोनी, कैंपवेल रोड को शनिवार को उपनिरीक्षक अनिल सिंह ने गिरफ्तार किया है। शकील इन दिनों बुलाकी अड्डा की शकूर कॉलोनी में रह रहा था। उसके खिलाफ दस मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी विवेचना ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही है।