फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lady found omicron positive in raebareli.

रायबरेली: ओमिक्रॉन का पहला केस मिलने से हडक़ंप, एक और पॉजिटिव

Sat, 25 Dec 2021 05:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Dec 2021 05:03 PM IST
सार

रायबरेली में यूएसए से आई एक युवती की जिनोम सिक्वेसिंग जांच में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मामलों की संख्या तीन हो गई है।

विज्ञापन
Lady found omicron positive in raebareli.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने जिले में दस्तक दे दी है। यूएसए से आई युवती की जिनोम सिक्वेसिंग जांच में ओमिक्रॉन की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। इसके अलावा शनिवार को एक और युवती कोरोना संक्रमित मिली है। इससे अब जिले में एक्टिव केस की संख्या बढक़र तीन हो गई है। ओमिक्रॉन की पुष्टि के बाद युवती और उसके परिवार के पांच लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपलिंग की गई है। युवती को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के लालकोठी कहारों का अड्डा निवासी 28 वर्षीय युवती यूएसए से 13 दिसंबर को आई थी। विदेश से आने के बाद उसकी जांच के लिए सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया था। युवती के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद वायरस में स्टेन का पता लगाने के लिए जिनोम सिक्वेसिंग जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजा गया था। जिनोम सिक्वेसिंग जांच भी पॉजिटिव आ गई है।
विज्ञापन


युवती के ओमिक्रॉन संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया। रिपोर्ट आते ही कोरोना जांच प्रभारी ऋषी बागची टीम के साथ कहारो का अड्डा पहुंचे और युवती के साथ ही उसके घर के पांच लोगों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल को एसजीपीजीआई लखनऊ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सरेनी क्षेत्र के रसूलपुर मुरारमऊ की 31 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आ गई है। एसजीपीजीआई लखनऊ से रिपोर्ट आने के बाद टीम को गांव भेजकर परिवार के लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। साथ ही कोरोना संक्रमित युवती को होम आइसोलेट किया गया है।

नाइजीरिया से आए अधेड़ की जिनोम सिक्वेसिंग जांच आनी बाकी

शहर के आनंद नगर का 45 वर्षीय व्यक्ति बीती 13 दिसंबर को नाइजीरिया से आया था। 18 दिसंबर को उसकी भी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बाद दिल्ली की लैब से वायरस के स्टेन का पता लगाने के लिए जिनोम सिक्वेसिंग जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। युवती की रिपोर्ट तो आ गई, लेकिन नाइजीरिया से आए अधेड़ की जिनोम सिक्वेसिंग रिपोर्ट आनी बाकी है। हालांकि इस मरीज को भी होमआइसोलेशन में रखा गया है।

मामले में सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि यूएसए से आई युवती के जिनोम सिक्वेसिंग की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। ओमिक्रॉन की पुष्टि होने के बाद शनिवार को उसकी और उसके परिवार के पांच लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। एक और युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed