फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady doctor died, blaim for murder

महिला डॉक्टर की गला घोंटकर हत्या

Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
lady doctor died, blaim for murder
लखनऊ। बाजारखाला निवासी आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. शिल्पा वर्मा (28) की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। शिल्पा आयुर्वेदिक कॉलेज से एमडी की पढ़ाई कर रही थी। पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बाजारखाला थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता का आरोप है कि चार लाख रुपये दहेज में नहीं दे सका, इसलिए उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, खुटार में सुरेश चंद्र वर्मा परिवार सहित रहते हैं। सुरेश चंद्र वर्मा के मुताबिक, उनकी बेटी शिल्पा की शादी 14 फरवरी 2018 को लखीमपुर निवासी सुभाष चंद्र से की थी। सुभाष परिवार सहित बाजारखाला में रिटायर्ड इंस्पेक्टर आईडी सिंह के मकान में किराए पर रहा था। सुरेश की बेटी शिल्पा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, लखनऊ से एमडी की पढ़ाई कर रही थी। सुरेश के मुताबिक, उन्होंने शादी में 30 लाख रुपये खर्च करने के साथ ही दामाद को कार दी थी। इसके बाद भी सुभाष और उसके परिवार वाले शिल्पा को दहेज के लिए परेशान करते थे। सुरेश के अनुसार, 30 अक्तूूबर को उन्हें दामाद सुभाष ने फोन पर बताया कि शिल्पा की तबियत खराब है। उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरेश परिवार संग बलरामपुर अस्पताल पहुंचे थे जहां शिल्पा की मौत हो गई।
विज्ञापन

बेटी ने दी थी प्रताड़ना की जानकारी
सुरेश का आरोप है कि बेटी शिल्पा ने पति और ससुराल वालों के प्रताड़ित करने की जानकारी फोन पर दी थी। सुरेश के मुताबिक, चार लाख रुपये के साथ ही लखनऊ में प्लॉट खरीद कर देने का दबाव बनाया जा रहा था। सुरेश के मुताबिक सुभाष और उसके परिवार वालों ने शिल्पा के साथ मारपीट करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक, दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed