{"_id":"5d5657ae8ebc3e6d0a3e0bc0","slug":"lady-committed-suicide-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने उठाया ये गंभीर कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने उठाया ये गंभीर कदम
Fri, 16 Aug 2019 02:52 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 16 Aug 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीतापुर के ग्राम सभा तेंदुआ गांव में थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह दंपती के आपस में हुए विवाद में एक महिला ने खुद को गोली मार कर अपनी जान दे दी। मालूम हो ग्राम सभा तेंदुआ गांव में मीना देवी पत्नी उपेंद्र के बीच रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर जमकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
मृतका का कहना था कि वह मायके राखी बांधने जाना चाहती है लेकिन मृतका का पति उपेंद्र भी साथ जाना चाहता था। वह पति को साथ नहीं ले जाना चाहती थी। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ और मृतका ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना इमलिया सुल्तानपुर के थाना अध्यक्ष रायसाहब त्रिवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन