फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lack of trunet kit in hospitals

केजीएमयू सहित कई अस्पतालों में ट्रूनेट किट की कमी बनी आफत

Thu, 03 Sep 2020 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Lack of trunet kit in hospitals
केजीएमयू सहित कई अस्पतालों में ट्रूनेट किट की कमी बनी आफत
विज्ञापन

राजधानी के अस्पतालों में ट्रूनेट किट की कमी से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट के लिए मरीजों को दूसरे दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
ऐसे में होल्डिंग एरिया में मरीज बढ़ने से स्टाफ में संक्रमण का डर बना हुआ है। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर अत्यंत गंभीर मरीजों को तत्काल ट्रूनेट किट से जांच की जाती है।
विज्ञापन

जिन मरीजों को तत्काल प्रोसीजर की जरूरत नहीं होती है, उनका आरटीपीसीआर कराया जाता है। ट्रूनेट से जांच के बाद रिपोर्ट चार घंटे में मिल जाती है और आरटीपीसीआर से दूसरे दिन मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में ट्रॉमा में प्रतिदिन करीब सौ से 125 ट्रूनेट किट की जरूरत पड़ती है। बताया जाता है कि इमरजेंसी में आने वाले मरीज की पहले स्क्रीनिंग की जाती है।
यदि ई-जीन पाया गया तो कोरोना पॉजिटिव कन्फर्म करने के लिए आरडीआरपी टेस्ट करते हैं। दोनों के पॉजिटिव पाए जाने पर मरीज को कोविड वार्ड भेज दिया जाता है।
जिनकी रिपोर्ट निगेटिव होती है, उन्हें संबंधित विभाग के वार्ड में शिफ्ट किया जाता है। ट्रूनेट जांच होते रहने से गंभीर मरीज पॉजिटिव है या नहीं, इसकी जानकारी जल्द मिल जाती है।
इससे होल्डिंग एरिया में काम करने वाला स्टाफ भी सुरक्षित रहता है और मरीज को जल्द कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है।
सूत्र बताते हैं कि ट्रूनेट किट की कमी से तीन दिन से ज्यादातर मरीजों की जांच आरटीपीसीआर से कराई जा रही है। ऐसे में रिपोर्ट दूसरे दिन मिल रही है।
रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि जांच में देरी होने से मरीज को देर तक होल्डिंग एरिया में रोकना पड़ रहा है। ऐसे में स्टाफ के संक्रमित होने की आशंका बनी रहती है।
सप्ताहभर पहले लिखा था पत्र
सूत्र बताते हैं कि ट्रॉमा सेंटर प्रशासन ने किट की कमी को लेकर सप्ताहभर पहले पत्र लिखा था। आपूर्ति नहीं होने पर संबंधित कंपनी को रिमाइंडर भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि किट नहीं होने से इमरजेंसी में मरीजों का इलाज प्रभावित हो सकता है।
अन्य अस्पतालों में भी है कमी
सिविल अस्पताल में भी किट की कमी बताई जा रही है। हालांकि, यहां विकल्प के तौर पर एंटीजन किट से काम चलाया जा रहा है। खास बात यह है कि किट की कमी होने के बावजूद ज्यादातर संस्थानों के अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

इलाज प्रभावित नहीं
केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि किट की कमी से मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं हो रहा है। किट की कमी होने पर आपूर्ति के लिए कंपनी को पत्र भेजा जाता है। आरटीपीसीआर टेस्ट की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed