फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   labourers to get food in ten rupees.

मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन देगी अखिलेश सरकार

Thu, 30 Oct 2014 02:54 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Oct 2014 02:54 AM IST
विज्ञापन
labourers to get food in ten rupees.

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम के तहत पंजीकृत श्रमिकों को 10 रुपये प्रति थाली खाना खिलाया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ से इस योजना को शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


खाना खिलाने की जिम्मेदारी अक्षय पात्र संस्था को दी जाएगी। इस योजना को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन 21 नवंबर को या फिर जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि 22 जनवरी को शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन


राज्य सरकार पंजीकृत श्रमिकों को दोपहर में कम कीमत में खाना देना चाहती है। मिड-डे-मील योजना के तर्ज पर चलाने की तैयारी है।

मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को श्रम विभाग और अक्षय पात्र संस्था के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पहले चरण में लखनऊ के पंजीकृत 7,500 श्रमिकों को खाना देने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय पात्र संस्था जो खाना देगी वह प्रति श्रमिक 25 से 30 रुपये के करीब आएगा। लेकिन मजदूरों से मात्र 10 रुपये लिया जाएगा और शेष रकम श्रम विभाग अक्षय पात्र को देगा।

श्रम विभाग प्रत्येक मजदूरों को दो-दो टिफिन उपलब्ध कराएगा, जिससे वो साफसुथरे टिफिन में खाना खा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed