फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   labour died in sharaganj mall

सहारागंज मॉल के बेसमेंट में खोदाई के दौरान दो मजदूर दबे, एक की जान गई

Tue, 26 Dec 2017 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Dec 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
labour died in sharaganj mall
दबे मजदूर को बाहर निकालते लोग। - फोटो : amar ujala

हजरतगंज में सहारागंज मॉल के पिछले हिस्से में बेसमेंट की खोदाई के दौरान रविवार को मजदूर मुकेश कुमार और हजरत अली दब गए। मिट्टी के नीचे दबकर मुकेश (32) की मौत हो गई, जबकि घायल हजरतअली अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने हादसा स्थल को सील कर दिया है और ठेकेदार की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन


मॉल के पिछले हिस्से में कई दिनों से निर्माण चल रहा है। इसका ठेका राजेश शर्मा के पास है। हरदोई के भिगौना बालामऊ निवासी मुकेश व बहराइच के मोतीपुर निवासी हजरतअली समेत चार मजदूरों को दस दिन पहले काम पर लगाया गया था। 
विज्ञापन


मॉल प्रशासन की देखरेख में चल रहे निमार्ण कार्य के दौरान आने-जाने वालों की परेशानी को देखते हुए अस्थायी छत बनवाई गई। इसके नीचे लगातार खोदाई चल रही थी। रविवार शाम को मुकेश और हजरतअली गड्ढे के अंदर से मिट्टी निकाल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर मिट्टी का ढेर लग चुका था, तभी अचानक मिट्टी भरभराकर गिर गई और दोनों उसमें दब गए। मुकेश पूरी तरह से अंदर दब चुका था। उसकी तलाश करने में करीब आधा घंटे लग गए। तब तक हजरतअली को बाहर निकाल लिया गया। दोनों को निकालने के बाद अस्तपाल ले जाया गया, जहां मुकेश को मृत घोषित कर दिया गया। 

मची अफरातफरी, घटना छिपाने में जुटा रहा मॉल प्रशासन

labour died in sharaganj mall
घायल मजदूर से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

इस दौरान पूरे मॉल में अफरा-तफरी मची रही। सुरक्षाकर्मियों ने पिछले हिस्से की तरफ आने-जाने पर रोक लगा दी। हादसे को छिपाने में पूरा मॉल प्रशासन जुटा रहा। हादसा करीब पांच बजे हुआ, लेकिन चंद कदमों की दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना नहीं दी।

अफरा-तफरी मचने पर बाहर निकल रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे लीला चौकी प्रभारी राहुल सोनकर और कांस्टेबल ब्रजेश सिंह ने लोगों को वहां से बाहर निकाला। इसकेबाद हादसे की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।

इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद शाही ने बताया कि मृतक मुकेश के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हादसा छिपाने के लिए मैनेजर को फटकार भी लगाई। 

ठेकेदार की लापरवाही से हुआ हादसा

labour died in sharaganj mall
मजदूर का बयान लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर आनंद शाही ने बताया कि हादसा ठेकेदार की लापरवाही से हुआ है। मॉल के पीछे काफी बड़ा गड्ढा खोदा जा रहा है। सुरक्षा केकोई इंतजाम नहीं किए गए है। निर्माण स्थल पर महज चंद मजदूरों को ही लगाया गया है। वहां मिट्टी निकालने केलिए कोई संसाधन भी नहीं हैं। खोदाई केबाद गड्ढे के ऊपरी हिस्से पर एक साथ ज्यादा मिट्टी इकट्ठा हो जाने के कारण हादसा हुआ है। 

मजदूरी रोके रखी थी ठेकेदार ने, मजबूरी में खोदाई कर रहे थे मजदूर
बाला प्रसाद और हजरत अली ने बताया कि ठेकेदार ने मजदूरी रोके रखी थी। 350 रुपये की दिहाड़ी पर काम कराने हमें लाया गया था। मजदूरी मांगने पर काम पूरा होने की बात कहता था। मजदूरी न मिलने के कारण काम करना हमारी मजबूरी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मजदूर इस मामले की शिकायत करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed