फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   laborer was beaten up and then strangulated to death with belt In Lucknow police is investigating

UP: पहले पीटा... फिर घोंट दिया गला, पिता की समाधि को अर्पित की लाश; मौत का बदला लेने को बेटे ने खेला खूनी खेल

Mon, 05 May 2025 11:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 May 2025 11:29 AM IST
सार

राजधानी में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर पहले युवक को पीटा। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। लाश को पिता की समाधि पर रखकर आरोपी फरार हो गए। बाप की मौत का बदला लेने के लिए बेटे ने यह खूनी खेल खेला। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
laborer was beaten up and then strangulated to death with belt In Lucknow police is investigating
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में युवक ने साथियों के साथ पहले मजदूर को पीटा। इसके बाद बेल्ट से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।  

विज्ञापन


घटना नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा गांव की है। गांव निवासी महेश कुमार (35) अपनी पत्नी सुनीता एवं दिव्यांग बेटे शिवा के साथ रहता था। पत्नी सुनीता ने बताया रविवार की रात करीब 9.00 बजे महेश घर से निकले। देर रात तक वापस नहीं लौटे। सोमवार की सुबह उनकी लाश गांव के बाहर एक खेत में पड़ी मिली। 

विज्ञापन

सुसाइड नोट पर महेश एवं सुनीता पर लगाया था आरोप

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पता चला कि बेल्ट से महेश का गला कसा हुआ था। उसके सिर और शरीर के अन्य स्थानों पर चोट के निशान मिले। बड़े भाई तिवारी ने बताया कि तीन साल पहले गांव के ही सहजराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट लिख महेश एवं उसकी पत्नी सुनीता पर आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों जेल भी गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी: प्रदेश में 530 करोड़ रुपए की एक और टैक्स चोरी का खुलासा, कानपुर की दो कंपनियों ने किया बड़ा खेल


सहजराम का बेटा लवकुश उसी बात को लेकर रंजिश मानता है। लवकुश ने ही पिता की मौत का बदला लेने के उदेश्य से साथियों के साथ मिलकर पहले महेश को पीटा। फिर गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपने पिता की समाधि पर रखकर फरार हो गया। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जानकारी होने पर एसीपी रजनीश वर्मा एवं थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed