फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Laborer got burnt due to electric shock...had to cut his hand, filed complaint against contractor

Lucknow News: करंट से झुलसा मजदूर...काटना पड़ा हाथ, ठेकेदार के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 23 Jun 2025 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Laborer got burnt due to electric shock...had to cut his hand, filed complaint against contractor
लखनऊ। काकोरी उपकेंद्र में अर्थिंग के लिए खोदे गए गड्ढे से ठाकुरगंज के फरीदीपुर निवासी मजदूर दीपांशु (22) पाइप निकाल रहा था। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही 33 केवीए की लाइन से टकरा गया, जिससे दीपांशु के दोनों हाथ झुलस गए।
विज्ञापन

घटना तीन जून की है। डॉक्टरों ने शुक्रवार को केजीएमयू में भर्ती दीपांशु का बायां हाथ काट दिया। डॉक्टरों ने बताया कि जल्द ही दूसरा हाथ भी काटना होगा।
विज्ञापन

दीपांशु के पिता प्रवेश कुमार ने शनिवार को ठेकेदार विम्मा व राज बाबू पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि शटडाउन के बगैर बिजली ठेकेदारों ने उनके बेटे को बोरिंग के काम में लगा दिया। हादसे के बाद परिजनों को सूचना दिए बगैर आरोपी एक सप्ताह तक दुबग्गा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराते रहे और उसकी हालत बिगड़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे प्रवेश ने दीपांशु को बृहस्पतिवार को केजीएमयू में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके दोनों हाथ काटने पड़ेंगे। प्रवेश ने बताया कि दोनों ठेकेदार गायब हैं और फोन भी नहीं उठा रहे। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया की मामला काकोरी थाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed