{"_id":"d6869e9ce513fb3037b99e1d9b7eb353","slug":"kushwaha-will-get-relief-in-many-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशवाहा पर मेहरबानी की तैयारी में सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशवाहा पर मेहरबानी की तैयारी में सपा
विष्णु मोहन/लखनऊ
Updated Thu, 10 Oct 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी निशाने पर रहने वाले पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा पर अब राज्य सरकार काफी मेहरबान हो गई है।
विज्ञापन
विजिलेंस में उनके खिलाफ चल रहे मामलों के साथ ही लैकफेड घोटाले में पुलिस को-ऑपरेटिव सेल की जांच भी ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी है।
पुलिस को-ऑपरेटिव सेल ने कुशवाहा को सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का दोषी माना था। उनके गृह जनपद बांदा में चार करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क में बड़े पैमाने पर हुई कमीशनबाजी में कुशवाहा का नाम सामने आया था।
जांच एजेंसी ने पड़ताल में पाया था कि नियमों को ताक पर रख लैकफेड को कार्यदायी संस्था का दर्जा दिए जाने और फिर उसे विभिन्न विभागों द्वारा कई सौ करोड़ का काम देकर वारे-न्यारे किए जाने के खेल के पीछे भी कुशवाहा थे।
विज्ञापन
पढ़ें-कुशवाहा की पत्नी को मिला सपा से टिकट
विज्ञापन
तत्कालीन पंचायती राज मंत्री कुशवाहा ने ही पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (बीआरजीएफ) योजना का 143 करोड़ रुपये का काम कराने के लिए लैकफेड को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया था।
पुलिस को-ऑपरेटिव सेल कुशवाहा को इस मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती थी, लेकिन ऊपर से इशारा न होने की वजह से यह कवायद रोक दी गई।
विजिलेंस ने लोकायुक्त की सिफारिश पर पूर्व मंत्री के खिलाफ जो खुली जांच की थी, उसमें कुशवाहा को न सिर्फ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, बल्कि पद का दुरुपयोग कर सरकारी रकम की बंदरबांट करने, जमीन कब्जा करने और फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेने का आरोपी पाया था।
लैकफेड के मुख्य आरोपी संस्था के पूर्व अध्यक्ष सुशील कटियार के पूर्व मंत्री से नजदीकी रिश्ते होने की बात भी सामने आ चुकी है।
ऐसे तमाम आरोपों में घिरे पूर्व मंत्री के खिलाफ चल रहे लगभग सभी मामले फिलहाल ठंडे बस्ते में हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह पूर्व मंत्री की बेटी के प्रत्यावेदन पर उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
इसके मद्देनजर सरकार ने विजिलेंस अधिकारियों से पूर्व मंत्री की बेटी के प्रत्यावेदन की जांच कर रिपोर्ट देने को निर्देश दिए हुए हैं।