{"_id":"f28e1e02f53efda1bcc27a7a5208ca7b","slug":"kushinagar-to-have-an-airport-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध के 'नगर' में बनेगा 'ऐतिहासिक' एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध के 'नगर' में बनेगा 'ऐतिहासिक' एयरपोर्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 16 Jan 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौद्ध तीर्थ स्थल के तौर पर दुनियाभर में विख्यात यूपी के कुशीनगर को अब जल्द ही एक हवाई अड्डा मिल जाएगा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव सरकार ने यहां पीपीपी मॉडल के आधार पर एक एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है।
यह फैसला गुरुवार को कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।
पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
बुद्ध के आखिरी उपदेश के लिए विख्यात इस जिले में एयरपोर्ट को भी ऐतिहासिक माना जा रहा है। इससे प्रदेश के पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। विदेशी सैलानियों को अब लखनऊ से सड़क मार्ग के जरिए नहीं, बल्कि सीधे इस एयरपोर्ट पर उतरने का भी मौका मिल सकता है।
इसके अलावा, कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए, जो नीचे दिए गए हैं।
रायबरेली में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविग ट्रेनिग एंड रिसर्च की स्थापना का निर्णय लिया गया। प्रोजेक्ट की वित्तीय सहायता का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के कार्मिकों की अधिवर्षता आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष किए जाने का फैसला लिया गया है।
सूबे के लोगों को प्रदेश के सभी राजकीय चिकित्सालयों में तत्काल प्रभाव से निःशुल्क एक्सरे की सुविधा प्रदान करने का फैसला लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ओर पुलिस उपाधीक्षक के पदों का सृजन किया जाएगा।
आगरा से लखनऊ प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे (ग्रीन फील्ड) परियोजना को इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन पद्घति पर विकसित किया जाएगा।