{"_id":"e419c93b08790f9dac872fc207b845c4","slug":"kumar-vishwas-hits-on-rahul-gandhi-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पर फिर बरसे विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी पर फिर बरसे विश्वास
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज
Updated Thu, 16 Jan 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिवसीय अमेठी दौरे के अंतिम दिन भी आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास राहुल गांधी पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
विश्वास ने कहा कि विकास के साथ ही अमेठी संचार क्रांति के क्षेत्र में भी पिछड़ा हुआ है।
आप नेता ने कांग्रेस पर वंशवाद के नाम पर क्षेत्रवासियों से धोखा और जान-बूझकर उन्हें नई तकनीम से वंचित रखने का आरोप लगाया।
गुरुवार को अमेठी स्थित कार्यालय में स्थानीय व अन्य जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘आप’ नेता कुमार विश्वास ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
16वीं सदी में अमेठी
विश्वास ने कहा, 'कांग्रेस ने साजिशन क्षेत्रवासियों को संचार क्रांति से दूर रखा। आज जब पूरा देश 21वीं सदी में पहुंच गया है तो अमेठी के लोग 16वीं सदी में जीने को मजबूर हैं। यहां रहने वाली अधिकांश जनता इंटरनेट, फेसबुक, ट्वीटर आदि के बारे में जानती तक नहीं।'
विज्ञापन
कुमार का कहना था कि अगर अमेठी के लोग संचार क्रांति से जुड़े होते तो उन्हें भी आसानी से कांग्रेस की हकीकत पता चल जाती।
गुरुवार को कुमार ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए स्थानीय व अन्य जिलों के साथ आए कार्यकर्ताओं के साथ कई राउंड बैठकें कीं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर न सिर्फ उन्हें कांग्रेस की हकीकत से रू-ब-रू कराएं बल्कि अपनी पार्टी की अमेठी के विकास के प्रति तैयार की गई सोच से भी वाकिफ कराएं।
विज्ञापन
डॉ. विश्वास ने गैर जनपद से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया। दौरे के अंतिम दिन कुमार विभिन्न स्कूल कॉलेजों से आए करीब 200 छात्र-छात्राओं से भी मिले।