फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kudiaghat illuminated with 2100 lamps

Lucknow News: 2100 दीपों से जगमगाया कुड़ियाघाट

Wed, 05 Nov 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Kudiaghat illuminated with 2100 lamps
दीपों से जगमगाया कुड़ियाघाट
लखनऊ। गोमती किनारे कुड़ियाघाट पर मंगलवार शाम जगमगाते दीपों की कतारों के बीच वैदिक मंत्रोच्चार गूंज रहे थे और आदि मां गोमती की भव्य आरती ने माहौल को आध्यात्मिक स्वरूप में रंग दिया था। 2100 दीपों को प्रज्ज्वलित कर देवों का आह्वान किया गया। मौका था देव दीपावली के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का। आयोजन रोटी कपड़ा फाउंडेशन, शुभ संस्कार समिति और धर्म रक्षा मंच की ओर से किया गया। स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

कपीश्वर वैदिक गुरुकुल के बच्चों ने वेद पाठ कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में नदियों को पूजने की परंपरा रही है। गोमती को जीवनदायिनी माना गया है, यह आयोजन गोमती की स्वच्छता और निर्मलता के लिए लिए गए संकल्प को और भी दृढ़ करेगा। इस अवसर पर उन्होंने मौजूद सभी लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प दिलाया और कहा कि स्वदेशी वस्तुएं हमारा स्वाभिमान हैं। इन्हें अपनाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सभी लोग अपना योगदान दें। घाट पर 2100 दीपकों से ओम, स्वस्तिक और जय श्रीराम लिखकर भक्तों ने अपना उत्साह दिखाया।
विज्ञापन


डॉ. दिनेश शर्मा ने इस मौके पर लक्ष्मीकांत पांडेय, डॉ. विवेक टंगड़ी, ज्ञान किशोर श्रीवास्तव, रिद्धि किशोर गौड़ और कृष्णानंद राय को स्वदेशी ब्रांड एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव मिश्रा और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा, पार्षद मनीष रस्तोगी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत मां गोमती की भव्य आरती उतारी गई। इस दौरान रोटी कपड़ा फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश आनंद, उपाध्यक्ष आकांक्षा आनंद, अजय मेहरोत्रा ,आशीष अग्रवाल, धर्म रक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहित शर्मा, प्रदीप कुमार, अतुल गुप्ता और राजेश शुक्ला सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

दीपों से जगमगाया कुड़ियाघाट

दीपों से जगमगाया कुड़ियाघाट

दीपों से जगमगाया कुड़ियाघाट

दीपों से जगमगाया कुड़ियाघाट

दीपों से जगमगाया कुड़ियाघाट

दीपों से जगमगाया कुड़ियाघाट

दीपों से जगमगाया कुड़ियाघाट

दीपों से जगमगाया कुड़ियाघाट

दीपों से जगमगाया कुड़ियाघाट

दीपों से जगमगाया कुड़ियाघाट

दीपों से जगमगाया कुड़ियाघाट

दीपों से जगमगाया कुड़ियाघाट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed