{"_id":"60720a668ebc3e59220c69fd","slug":"krishna-nagar-including-many-areas-seal-lucknow-news-lko573633833","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में बढ़ी सख्ती, कृष्णानगर समेत कई इलाके सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में बढ़ी सख्ती, कृष्णानगर समेत कई इलाके सील
विज्ञापन
बढ़ते संक्रमण के मददेनजर कृष्णानगर इलाके को किया गया सील।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने शहर में विभिन्न कंटेनमेंट जोन व उनके आसपास सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है।
इसी क्रम में कृष्णानगर इलाके को बांस-बल्ली लगाकर सील कर दिया गया। इसी तरह राजा बाजार में भी बैरिकेडिंग कर दी गई है। साथ ही कई अन्य इलाकों में भी सख्ती बढ़ाई गई है।
कृष्णानगर में कोतवाली के बगल वाली सड़क व बल्दीखेड़ा इलाके को शनिवार को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में 20 से अधिक संक्रमित मिले हैं।
वहीं, चौक, अमीनाबाद, विकासनगर, इंदिरानगर, गोमतीनगर, आलमबाग, ठाकुरगंज, कैसरबाग आदि इलाकों में शनिवार को पुलिस टीमों ने बिना मास्क के घूमते लोगों का चालान करने के साथ ही सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन
जहां कहीं भी भीड़भाड़ दिखी, वहां पुलिस ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। वहीं, जेसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) पीयूष मोर्डिया ने लालबाग, कैसरबाग, अमीनाबाद, रकाबगंज, यहियागंज आदि इलाके में पैदल मार्च करने के साथ ही लाउडस्पीकर पर लोगों से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।
रात आठ बजे से ही नाइट कर्फ्यू के लिए पूरे शहर में पुलिस टीमें मुस्तैद हो गईं। इसके मद्देनजर आठ बजते ही तेजी से दुकानें बंद होने लगीं और नौ बजे तक लगभग सभी इलाकों में बाजार बंद हो गए, हालांकि घर जाने की जल्दी में सड़कों पर वाहनों का रेला सा दिखा।
पर यहां दिखी बेपरवाही
बुलाकी अड्डा पर साढ़े नौ बजे तक खानपान व जूस आदि की कुछ दुकानें खुली रहीं। वहीं, हैदरगंज, ऐशबाग व नक्खास में भी चंद दुकानें खुली दिखीं। यहां कुछ व्यापारी आधा शटर गिराकर दुकानदारी करते दिखे।
लोकबंधु अस्पताल के पास तोड़ी बैरिकेडिंग
कोरोना संक्रमित कई मरीजों के मिलने पर आलमबाग में लोकबंधु अस्पताल के पास कंटेनमेंट जोन बनाकर बल्लियां लगाई गईं थीं। मगर कुछ लोगों ने आवागमन में परेशानी होने पर बल्लियां खोल दीं। देर शाम को बल्लियाें के ऊपर से ही दोपहिया व चार पहिया वाहन आते-जाते देख किसी राहगीर ने इस लापरवाही का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग दुरुस्त कराई।
बिजली उपकेंद्र और कार्यालय से लौटाए गए कर्मचारी
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों से ही काम कराने का आदेश है। इस पर अमल करते हुए बिजली उपकेंद्र और कार्यालय में पहुंचे अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को लौटा दिया गया। ट्रांस गोमती जोन के मुख्य अभियंता चंद्रवीर सिंह गौतम ने बताया कि जो कर्मचारी अधिकारी वापस किये गए उनसे घर से काम करने को कहा गया है। जबकि उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों को दूसरी शिफ्ट में ट्रांसफर किया गया।
संक्रमित मिलने पर फैमिली व यूनीक बाजार सील
कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नगर निगम की टीम ने खुर्रम नगर में रिंग रोड स्थित फैमिली बाजार और यूनीक बाजार को सील कर दिया। जोन सात के जोनल अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि फैमिली बाजार में 13 और यूनीक बाजार में सात केस सामने आए हैं। इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर दोनों बाजार सील कर दिए गए। (माई सिटी रिपोर्टर)
कम्युनिटी किचन चालू करेगा नगर निगम
कम्युनिटी किचन शुरू करने के साथ ही नगर निगम की ओर से सिर्फ कंटेेनमेंट जोन में जरूरतमंदों को खाना पहुंचाया जाएगा। इसे लेकर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को फिर से पिछले साल की तरह कम्युनिटी किचन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अभी लॉकडाउन नही लगा है। इसके चलते सिर्फ पका खाना ही जरूरतमंदों को डिमांड पर दिया जाएगा। कच्चा राशन अभी नहीं बांटा जाएगा। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में जरूरतमंदों को खाना पहुंचाया जाएगा। इसे लेकर जिस जोन में अभी अधिक कंटेनमेंट जोन हैं वहां कम्युनिटी किचन शुरू किए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

आशियाना लोक बंधु हॉस्पिटल के पास रात्रि कर्फ्यू के दौरान लगाई गई बल्ली को लोगों ने तोड़ कर उस पर स?