फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   krishi kumbh windup successfully in lucknow

जो कई वर्षों से सत्ता चला रहे थे उन्हें किसानों की खुशी रास नहीं आ रही : केशव मौर्य

Sun, 28 Oct 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Oct 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
krishi kumbh windup successfully in lucknow
कृषि कुंभ के समापन में उपस्थित मंत्री

राजधानी लखनऊ में तीन दिनों से आयोजित कृषि कुंभ का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर राज्यपाल राम नाईक, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, राज्य मंत्री स्वाति सिंह, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित उपस्थित रहे।

विज्ञापन


समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि किसानों के लिए इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने वाला यूपी पहला प्रदेश है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने को लेकर हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। इस कार्यक्रम से भी उन्हें काफी सहूलियत हासिल होगी। किसानों को बाजार में उचित मूल्य मिले इसके लिए हमने मंडी में सुविधा प्रदान की है। किसान अपना उत्पादन सीधे बेचते हैं। इसका कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कृषि कुंभ के माध्यम से हम किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार ने किसानों के लिए बहुत काम किया है। कृषि मंत्री सूर्यप्रकाश शाही की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इतना बड़ा आयोजन करके उन्होंने यह बता दिया कि प्रयागराज के अलावा भी कुंभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी के माध्यम से भी खेती की जा सकती है। किसानों के लिए नई-नई तकनीक आ गई है। जिससे किसानों की आय बढ़ सके। जब से योगी सरकार आई है तब से खरीद ईमानदारी से हो रही है। हम हर किसान के चेहरे पर खुशी देखना चाहते हैं। इस देश के अंदर जो कई वर्षों से सत्ता चला रहे थे, वह किसानों की खुशी बर्दास्त नहीं कर पा रहे हैं। समर्थन मूल्य बेतहासा वृद्धि की जा गई है।


सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। किसान भाई आने वाले समय में सारे श्रोतों को मिलाकर अपनी आमदनी बढ़ाएं। विशेषज्ञों ने भी किसानों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया है। यूपी का किसान कुछ करना चाहता है। जो जिले छूट गए हैं वहां विज्ञान मेलों का आयोजन किया जाएगा।पराली जलाने के हानि लाभ भी बताएं गए। किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद में मिलने वाला अनुदान नवम्बर माह में ही पहुंच जाएगा। जो काम पिछली सरकारों ने नहीं किये वह सिर्फ डेढ साल में हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed