Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kotedars demanded investigation be halted even in absence of any written complaints also calling Ayushman card

लखनऊ में जुटे कोटेदार: बिना लिखित शिकायत जांच बंद कराने की मांग, कमीशन बढ़ाने के साथ आयुष्मान कार्ड भी मांगा

Sat, 28 Nov 2026 08:11 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 08:11 PM IST
सार

लखनऊ में आयोजित कोटेदारों के वार्षिक सम्मेलन में बिना लिखित शिकायत के अनावश्यक जांच रोकने, राशन कमीशन बढ़ाने और आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की मांग उठी। मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए अन्य मांगों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
kotedars demanded investigation be halted even in absence of any written complaints also calling Ayushman card
कोटेदारों के सम्मेलन में मंत्री मनोज कुमार पांडेय। - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

यूपी में कोटेदारों ने अनावश्यक जांच बंद कराने और आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की मांग उठाई है। शनिवार को लखनऊ के रविंद्रालय सभागार, चारबाग में ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि बिना लिखित शिकायत के जांच से कोटेदार आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। ऐसी जांच तत्काल बंद होनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने राशन कमीशन में 25 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया, लेकिन इसे नाकाफी बताते हुए कमीशन और बढ़ाने की मांग की। साथ ही प्रदेश के सभी कोटेदारों को आयुष्मान भारत कार्ड योजना का लाभ देने की मांग उठाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय और राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कोटेदारों को संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार कोटेदारों के कल्याण और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। कमीशन में वृद्धि इसी दिशा में कदम है। संगठन की अन्य मांगों पर भी सरकार सकारात्मक विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में मेहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी और ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर वासु मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। संचालन प्रदेश महासचिव अशोक सिंह ने किया। समापन पर दूर-दराज जिलों से आए कोटेदारों का आभार जताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed