{"_id":"6f3f92acaa240e83facb90f6000897d3","slug":"know-up-btc-application-registration-date-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गई बीटीसी के दाखिले की आवेदन तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आ गई बीटीसी के दाखिले की आवेदन तिथि
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
Updated Thu, 02 Jul 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
यादि आप बीटीसी में दाखिले की इच्छा रखते तो उसकी आवेदन करने की तिथि आ गई है।
विज्ञापन
बीटीसी में दाखिले के लिए आवेदन इसी माह से लेने की तैयारी है। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने दाखिले के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में शुक्रवार को शासनादेश जारी करने की तैयारी है।
आवेदन शैक्षिक सत्र 2014-15 के लिए लिया जाएगा। इस बार आवेदन के दौरान 10 जिलों के विकल्प की व्यवस्था नहीं होगी। प्रदेश में मौजूदा समय सरकारी और निजी कॉलेजों को मिलाकर बीटीसी की 50,450 सीटें हैं।
विज्ञापन
बीटीसी में दाखिले के लिए इस बार सभी आवेदकों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिलों में काउंसलिंग के लिए विशेष आरक्षण वालों को दस गुना तथा अन्य वर्ग के पांच गुना आवेदकों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
वरीयताक्रम के आधार पर दाखिले का मौका दिया जाएगा पहली वरीयता के आवेदक के न आने पर दूसरी वरीयता वाले को मौका दिया जाएगा। जानकारों के मुताबिक शासनादेश जारी होने के दो दिन बाद ही ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव है।