फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   know the new year calendar of up board

बड़ी खबरः बदल गया यूपी बोर्ड का कैलेंडर

Tue, 07 Jul 2015 08:28 PM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
know the new year calendar of up board

यूपी बोर्ड का पूरा कैलेंडर बदल गया है। इस बदलाव में कक्षाओं में प्रवेश की तिथियों, प्रैक्टिकल परीक्षाओं, मुख्य परीक्षाओं और परिणाम घोषित करने की तिथियों और समय सीमा में बड़ा बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने शैक्षिक सत्र बदलने के साथ परीक्षा संबंधी सामान्य विनियम को भी संशोधित कर दिया है। अब नए नियम के अनुसार 9 व 11 में दाखिले 1 से 30 अप्रैल तक लिए जाएंगे।
विज्ञापन


हाईस्कूल पास छात्रों व स्थानांतरित होकर आने वालों को ग्यारहवीं 20 जुलाई तक और कंपार्टमेंट पास कराने वालों को 20 अगस्त तक दाखिले दिए जाएंगे। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को यह शासनादेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर होंगे पंजीकरण

know the new year calendar of up board

नौवीं व ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन 1 मई से 25 अगस्त तक किए जाएंगे। ऑनलाइन वेबसाइट 26 अगस्त से 5 सितंबर तक बंद रहेगी और इस दौरान छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों व उनकी फोटो, स्कूल अभिलेखों की जांच की जा सकेगी।

इसके बाद 6 से 20 सितंबर तक फिर से वेबसाइट खोली जाएगी और यदि किसी प्रकार की गलती है, तो उसे ठीक किया जा सकेगा। स्कूल प्रबंधन इस अवधि में नए पंजीकरण नहीं कर सकेंगे और न ही किसी भी प्रकार का संशोधन होगा। स्कूल प्रबंधन 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय को ऑनलाइन किए गए ब्यौरे को भेजेगा।

हाईस्कूल परीक्षार्थियों के अपूर्ण परीक्षाफल पूर्ण होने पर उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को दाखिला रिजल्ट आने के 20 दिनों के अंदर दिया जाएगा। कक्षा 11 में दाखिला पाने वाले ऐसे छात्रों का ब्यौरा

ऑफलाइन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। हाईस्कूल व इंटर में 1 से 30 अप्रैल के बीच दाखिले दिए जाएंगे। नौवीं व ग्यारहवीं उत्तीर्ण होकर स्थानांतरित होकर आने वाले छात्र-छात्राओं को 10वीं व 12वीं में 20 जुलाई तक दाखिले दिए जाएंगे।

फीस जमा होगी 20 जुलाई तक

know the new year calendar of up board

संस्थागत छात्र-छात्राओं की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की फीस 20 जुलाई तक जमा होगी। इसे कोषागार में 25 जुलाई तक जमा किया जा जाएगा। परिषद की वेबसाइट पर इसका ऑनलाइन विवरण 31 जुलाई तक अपलोड किया जा सकेगा।

स्कूल प्रबंधन प्रति छात्र 100 रुपये लेट फीस के साथ 5 अगस्त तक कोषागार में फीस जमा कर 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 11 से 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन की वेबसाइट बंद रहेगी। इस दौरान ऑनलाइन किए गए दस्तावेजों का मिलान किया जा सकेगा। परिषद की वेबसाइट 21 से 31 अगस्त तक खोली जाएगी। इस दौरान संशोधन किया जा सकेगा।

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्राइवेट परीक्षा देने के लिए फीस 20 जुलाई तक जमा होगी और इसे 25 जुलाई तक कोषागारों में जमा किया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ कोषागार में जमा करते हुए 10 अगस्त तक ऑनलाइन ब्यौरा जमा किया जा सकेगा।

इसके बाद 11 से 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन की वेबसाइट बंद रहेगी। इस दौरान ऑनलाइन किए गए दस्तावेजों का मिलान किया जा सकेगा। परिषद की वेबसाइट 21 से 31 अगस्त तक खोली जाएगी। इस दौरान संशोधन किया जा सकेगा। राज्य के बाहर के छात्र-छात्राओं को शर्तों के साथ परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed