फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   know swine flu symptoms

स्वाइन फ्लू से बचना है तो जरूर पढ़ें ये खबर

Thu, 19 Feb 2015 03:44 PM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
know swine flu symptoms
साधारण सर्दी, जुकाम, बुखार है तो दिन में तीन बार एक-एक गोली पैरासिटामॉल और दिन में दो बार कोई भी एंटी एलर्जिक दवा लें। तीन दिन में राहत मिल जाएगी। इसके बाद भी फायदा नहीं हो रहा है तो फिजीशियन के पास जाएं। पांच दिन बाद भी राहत नहीं मिल रही है, दिक्कत बढ़ती जा रही हो, सांस लेने में भी दिक्कत हो रही तो फिर जरूरी हो जाता है कि इंफ्लुएंजा एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) की जांच कराएं।
विज्ञापन


जरूरी नहीं है कि हर सर्दी-जुकाम वाले और स्वाइन फ्लू मरीज के संपर्क में आने वाले को इंफ्लुएंजा एच1एन1 का संक्रमण हो। ये कहना है एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड प्रो. टीएन ढोल का।
विज्ञापन


प्रो. ढोल का कहना है कि 90 फीसदी मरीजों को मौसमी जुकाम-बुखार है। ये तीन-चार दिन में ठीक हो जाता है। यदि दवा लेनी है तो पैरासिटामॉल और एंटी एलर्जिक ली जा सकती है। इससे मरीज को तीन दिन में राहत मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये सर्दी, जुखाम, बुखार इंफ्लुएंजा एच1एन1 सीजनल, इंफ्लुएंजा बी और इंफ्लुएंजा एच3एन2 के कारण हो सकता है। यदि पैरासिटामॉल से फायदा न हो तो फिर फिजीशियन की सहायता लेनी चाहिए। इसमें भी सांस लेने में दिक्कत हो रही हो तो ही मरीज की स्वाइन फ्लू की जांच करानी चाहिए और उसे अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता ठीक है तो उसे स्वाइन फ्लू मरीज के संपर्क में आने पर भी बीमारी नहीं होगी।

स्वाइन फ्लू की दहशत में पीजीआई कर्मचारी

know swine flu symptoms

स्वाइन फ्लू का मास्क आम आदमी ही नहीं अस्पतालों के कर्मचारियों के लिए भी आतंक बन गया है। सही दिशा-निर्देश और व्यवस्था न होने के कारण एक तरफ मरीजों और उनके परिवारीजनों को भटकना पड़ता है। दूसरी ओर लोगों में दहशत है।

मंगलवार को दोपहर के लगभग 3 बजे संजय गांधी पीजीआई के रिशेप्सन पर पहुंचे दो लोगों को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज के बारे में पूछते ही अछूतों जैसा व्यवहार का सामना करना पड़ा।

अपने मरीज की जांच और भर्ती के  बारे में जानकारी चाहने वाले लोगों ने जैसे ही स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की जानकारी दी कर्मचारी उनसे दूर भागने लगे तो कोई मरीज के परिवारीजन को मास्क लगाकर आने की सलाह देने लगे।

स्वाइन फ्लू, क्या करें और क्या नहीं?

know swine flu symptoms

*मरीज और उसके संपर्की नाक और मुंह ढककर रखें
*किसी से मिलने पर हाथ साबुन से जरूरी धोएं
*खूब पानी पिएं और पोषक भोजन करें
*बार-बार नाक, मुंह और आंखें न छुएं
*भीड़ भरे इलाकों में जाएं
*मरीज से कम से कम एक हाथ दूर रहें
*एक-दूसरे से हाथ मिलाने से बचें
*जगह-जगह न थूकें
*नाक और मुंह को पूरी तरह से ढक कर ही छींके या खांसे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed