जानिए इंजीनयिरंग और मैनेजमेंट कॉलेजों का पूरा रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
* एसईई में बीटेक कोर्स में 556 अंक हासिल कर फरीदाबाद के समर्थ कपूर ने किया टॉप, दूसरे स्थान पर 556 नंबर पाकर पुलकित कपूर रहे दूसरे नंबर पर, ट्राई ब्रेकर में मैथ्स में अधिक नंबर होने पर समर्थ को टॉपर चुना गया।
*बीटेक कोर्स में तीसरे स्थान पर रहे गोरखपुर के विश्वजीत शुक्ला, चौथे नंबर पर झांसी की शिवांगी अग्रवाल रहीं और पांचवे नंबर पर लखनऊ के अमृत सिंघल रहे।
*बीटेक बॉयोटेक व बीफॉर्मा कोर्स दोनों में आगरा की शिवांगी गर्ग बनीं टॉपर, बीआर्क में गौतमबुद्घनगर के आयुष कुमार, बीफॉर्मा, बीएचएमसीटी व बीएफए तीन-तीन कोर्सेज में कानपुर की कृतिका श्रीवास्तव ने किया टॉप।
*एमबीए कोर्स में लखीमपुर खीरी के सुनील कुमार वर्मा, एमसीए कोर्स में लखनऊ के अंकित शर्मा ने किया टॉप, बीएचएमसीटी व बीएफएडी कोर्स में कानपुर की कृतिका श्रीवास्तव ने किया टॉप।
*एसईई में बैठने वाले 218253 में से 194356 ने किया क्वालीफाई यानि कुल 90 फीसदी स्टूडेंट हुए सफल, बीटेक कोर्स में 88 प्रशित ने किया क्वालीफाई।
ये हैं एसईई परीक्षा के टॉपर्स
यूपी में इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित हुई राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) 2015 का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) कोर्स में फरीदाबाद में रहने वाले समर्थ कपूर ने टॉप किया है। इन्हें 600 में से 556 अंक मिले हैं।
दूसरे स्थान पर कानपुर के पुलकित कपूर रहे। इन्हें भी 600 में से 556 नंबर मिले हैं लेकिन ट्राई ब्रेकर में मैथ्स में समर्थ के अधिक नंबर होने के कारण उन्हें टॉपर घोषित किया गया। बीटेक कोर्स में ही गोरखपुर के विश्वजीत शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इन्हें 3 प्रतिशत का ग्रामीण कोटा मिलने के बाद कुल 552.8 प्रतिशत नंबर मिले हैं।
वहीं 552 नंबर पाकर झांसी की शिवांगी अग्रवाल चौथे और 548 नंबर पाकर लखनऊ के अमृत सिंद्यल पांचवें स्थान पर रहे। बीटेक कोर्स में इस बार कुल 159606 स्टूडेंट्स में से 140156 स्टूडेंट्स ने क्वालीफाई किया है। बीटेक कोर्स में कुल 88 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल घोषित हुए हैं।
एसईई परीक्षा में सफल रहे 90 प्रतिशत स्टूडेंट्स
इसी तरह बीटेक, बीफॉर्म, बीआर्क, बीएचएमसीटी, एमएएम, एमबीए, एमसीए, बीएफए, बीएफएडी आदि सभी कोर्सेज में कुल 218253 स्टूडेंट्स परीक्षा में सम्मिलित हुए और इसमें 194356 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इस तरह सभी कोर्सेज में 90 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए।
एसईई का आयोजन उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने किया है। बुधवार को यूपीटीयू के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह और एसईई 2015 के कोआर्डिनेटर प्रो. जेपी सैनी ने रिजल्ट घोषित किया।
उन्होंने बताया कि बीटेक (बॉयोटेक) कोर्स व बैचलर ऑफ फॉर्मेसी (बीफॉर्मा) कोर्स दोनों में आगरा की शिवांगी गर्ग ने 600 में से 504 अंक हासिल कर टॉप किया है। इसी तरह बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) कोर्स में गौतमबुद्घनगर के आयुष कुमार 500 में से 415 नंबर हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।
बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए), बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (बीएचएमसीटी) व बैचलर ऑफ फैशन एंड अप्रेन डिजाइन (बीएफएडी) कोर्स में कानपुर की कृतिका श्रीवास्तव ने 300 में से 240 नंबर हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।
इतने अंक मिले हैं टॉपर्स को
इसी तरह बीफॉर्मा सेकेंड ईयर इंट्री में 300 में से 168 नंबर हासिल कर गाजियाबाद की पूजाश्री ने टॉप किया है। इसी तरह बीटेक सेकेंड ईयर (बीएससी) इंट्री में 300 में से 172 नंबर हासिल कर शाहजहांपुर के ऋषभ रस्तोगी ने और बीटेक सेकेंड ईयर (डिप्लोमा इंट्री) में 300 में से 204 अंक पाकर गाजीपुर के वरूण कुमार ने टॉप किया है।
वही मॉस्टर्स इन एप्लाइड मैनेजमेंट (एमएएम) कोर्स में बुलंदशहर के पंकज कुमार ने 400 में 300 अंक हासिल कर टॉप किया है। मॉस्टर्स इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) में 400 में से 312 अंक हासिल कर लखनऊ के अंकित शर्मा ने टॉप किया है।
इसी तरह एमबीए कोर्स में 400 में से 320 अंक हासिल कर लखीमपुर खीरी के सुनील कुमार वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। एमसीए लेट्रल इंट्री में 400 में से 296 नंबर हासिल कर कानपुर की आयुषी महेश्वरी ने टॉप किया है।