फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   know atal bihari bajpai secret

कइयों ने खोले अटल के 'पुराने' राज, पढ़िए

Fri, 27 Mar 2015 12:47 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
know atal bihari bajpai secret

पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेता राज बब्बर कहते हैं कि वर्ष 1996 में मैं सपा से लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन मेरे मन में इसको लेकर बड़ा द्वंद्व था। आखिरी वक्त में मैं चुनाव मैदान में उतरा। अटलजी नामांकन करने के बाद शाम की फ्लाइट से दिल्ली जा रहे थे।

विज्ञापन


पर्चा भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट लाने मुझे भी दिल्ली जाना था। इत्तेफाक से मैं भी उसी फ्लाइट में चढ़ा। मेरी बाईं तरफ अटलजी बैठे थे। पीछे शिवकुमार थे। मैंने अटलजी के पैर छुए, उनके सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। वे मुस्करा रहे थे। मैंने कहा, ‘मुझे आशीर्वाद दीजिए।
विज्ञापन


बचपन में जिनके भाषण सुनने के लिए जाता था, उन्हीं के खिलाफ चुनाव लड़ना है। आशीर्वाद इसलिए मांग रहा हूं कि ईश्वर मुझे शक्ति दे कि मेरे मुंह से ऐसा कोई शब्द न निकले, जिससे उनकी शान में गुस्ताखी हो जाए’।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबरी मस्जिद पर भी बोले

know atal bihari bajpai secret

फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मुजफ्फर अली कहते हैं कि वर्ष 1998 में मैं अटलजी के खिलाफ लखनऊ से चुनाव लड़ा। उनकी याददाश्त देखिए, मैं उनसे मिला तो उन्होंने बाबरी मस्जिद गिराए जाने वाले वक्त की गई मेरी टिप्पणी को काफी सराहा।

उस समय मैंने कहा था,- ‘मैं दस फीसदी होकर नहीं रहना चाहता। यदि हमारे समर्थक, दोस्त और रिश्तेदार अलग हो जाएंगे तो हम केवल दस फीसदी रह जाएंगे’।

एक और मौके पर मुलाकात हुई तो उन्होंने मेरे चुनाव कंपेन की थीम को सराहा। मैंने अपने पोस्टरों पर अपनी फिल्म ‘गबन’ के एक शेर का इस्तेमाल किया था, ‘सीने में जलन, आंखों में तूफान सा क्यों है, इस शहर में हर शख्स परेशान सा क्यों है’।

अटलजी का सेंस और ह्यूमर बहुत अच्छा है। वे कवि हृदय हैं। उन्होंने कभी दिमाग में नहीं रखा कि मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था। यह उनका बड़प्पन है।

कभी नहीं किया व्यक्तिगत कमेंट

know atal bihari bajpai secret

पूर्व मंत्री रहे भगवती सिंह का कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के नेता हैं। उन्होंने हमेशा गरिमा का निर्वाह किया। लखनऊ में मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन कभी उनके खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की। उन्होंने भी कभी व्यक्तिवादी कमेंट नहीं किया।

चुनाव के दौरान आमने-सामने पड़ने का मौका तो नहीं आया लेकिन एक बार वे हमारे महोना विधानसभा क्षेत्र के चंद्रिका देवी मंदिर में आए। उन्होंने मंदिर में हुए काम को देखा तो पूछा, किसने कराया है।

लोगों ने कहा, भगवती सिंह ने। उन्होंने खुले दिल से मेरी तारीफ की। अपनी पार्टी के नेताओं से कहा, ‘जो काम हमें कराने चाहिए, वे भगवती सिंह करा रहे हैं। उनसे कुछ सीखिए’।

विधान परिषद सदस्य मधु गुप्ता कहती हैं कि अटलजी के खिलाफ मैं 2004 में सपा प्रत्याशी के रूप में लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ी थी। वे सम्मानित नेता और भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह हैं। पार्टी ने मुझे उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी थी। मैं हिम्मत के साथ चुनाव लड़ी।

अटलजी का चुनाव उनके कार्यकर्ता लड़ रहे थे, इसलिए उनसे सीधी मुलाकात नहीं हुई। हां, उनके पिछले चुनावों के बारे में सुना जरूर है। वे संवेदनशील और विनोदी स्वभाव के हैं। विरोधी भी उनका सम्मान करते हैं।

पूर्व एमएलसी व महापौर दाऊजी गुप्ता कहते हैं कि अटलजी अमीनाबाद में मारवाड़ी गली में अमीनाबाद में कलंत्रीजी के घर रहते थे। वे रबड़ी और मलाई के शौकीन हैं। शाम को हमलोग शंभू हलवाई की दुकान पर मलाई खाने जाते थे। पता नहीं, कितनी बार उनके साथ चाट खाई होगी।

उनके खिलाफ मैं लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन राजनीतिक विचाराधारा संबंधों में कभी आड़े नहीं आई। देश हो या विदेश जहां भी मिले, नाम लेकर पुकारा, ‘दाऊजी कैसे हो।’ दिल्ली में सर्जन डॉ. विजय कुमार मेहता की पुस्तक के विमोचन समारोह में वे मुख्य अतिथि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed