हिंदी प्रेम ने शोभित को बना दिया युवा कहानीकार, दो दर्जन से ज्यादा लिख चुके हैं कहानियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभित कहते हैं कि हिंदी से उन्हें बचपन से ही बहुत लगाव रहा है। शुरू से ही हिंदी की कहानियां पढ़ना पसंद था और बाद में कहानियां व नाटक लिखना उनका शौक बन गया। शोभित कहते हैं कि नेट-जेआरएफ अभी पहली पायदान थी, मंजिल अभी दूर है लेकिन दृढ़ संकल्प है कि हिंदी के बूते एक दिन शिखर तक जरूर पहुंचुगा।
इतना ही नहीं शोभित ने हिंदी विषय में 100 परसेंटाइल के साथ नेट-जेआरएफ की परीक्षा में देश में पहला स्थान प्राप्त कर ये साबित कर दिया है कि सच्ची लगन से कुछ भी संभव है। यह हिंदी विषय में परीक्षा देने वाले किसी प्रतिभागी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
एमए हिंदी के तीनों सेमेस्टर में पहला स्थान
शोभित ने बताया कि वे लखनऊ विश्वविद्यालय में एमए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र हैं। पिछले तीनों सेमेस्टर में उन्होंने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर विवि में पहला स्थान प्राप्त किया है।
हिंदी की सेवा ही है जीवन का लक्ष्य
हिंदी का बड़ा आलोचक बनना है सपना
शोभित ने बताया कि हिंदी में आलोचना का क्षेत्र उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। आचार्य रामचंद्र शुक्ल, हजारी प्रसाद द्विवेदी और रामविलास शर्मा जैसे विद्वानों से वो बहुत प्रभावित हैं। कहते हैं कि हिंदी का बड़ा आलोचक बनना ही उनका सपना है।
नेट-जेआरएफ में हिंदी विषय में हासिल की 100 परसेंटाइल
सीतापुर जिले के आचार्यजन पुरवा निवासी शोभित ने हाल ही में नेट-जेआरएफ में हिंदी विषय में 100 प्रतिशतता (परसेंटाइल) पाकर इतिहास रचा है।
जयशंकर प्रसाद प्रिय साहित्यकार
अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे ‘हिंदी हैं हम’ अभियान ने मेरे सपने को संबल दिया है। मुझे लगता है कि मेरे जैसे लाखों हिंदी प्रेमी युवा इस अभियान से जुड़कर हिंदी को उसके चरमोत्कर्ष तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे। - शोभित द्विवेदी
रंगमंच से प्रेम को अभी विराम
शोभित कहते हैं कि उन्हें नाटक लिखना और रंगमंच से विशेष लगाव है, लेकिन अभी पढ़ाई के चलते रंगमंच से अभी विराम ले रखा है। शोभित फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी प्रयोग नहीं करते। कहते हैं कि इससे पढ़ाई में बाधा आती है।