फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Knife and sticks in Sitapur land dispute, four injured including Mahant

सीतापुर में जमीन विवाद में चले चाकू और लाठियां, महंत समेत चार घायल

Wed, 17 Feb 2021 04:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Feb 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Knife and sticks in Sitapur land dispute, four injured including Mahant
जिला अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर में खैराबाद थाना क्षेत्र के कमाल सराय में मंगलवार की सुबह एक विवादित जमीन को लेकर संगत के महंत व दूसरे पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक पक्ष के कई लोगों ने मिलकर महंत पर हमला कर दिया। चाकू से हुए वार में महंत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि महंत के पक्ष वालों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। दोनों पक्षों से चार लोग जख्मी हुए हैं। महंत समेत सभी को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। एहतियात के तौर पर पीएसी लगा दी गई है। डीएम, एसपी ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। अस्पताल में भी भारी फोर्स जमा रहा। पुलिस का कहना है मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन


खैराबाद थाना क्षेत्र के कमाल सरांय निवासी लईक, सलमान, अतीक के पिता के नाम बाग व जमीन पट्टे की बताई जा रही है। जबकि इसी बाग, जमीन पर कमाल सराय स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि अपना दावा जताते हैं। इन्हीं दावों को लेकर दोनों पक्षों में काफी अर्से से विवाद चला आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि मंगलवार की सुबह अतीक, लईक व सलमान अपनी बाग में दवा का छिड़काव करने गए थे। इस पर महंत के लोगों ने उन्हें रोका। जब वह नहीं माने तो महंत स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी इस जमीन व बाग पर अपना दावा जताते हुए बाग में दवा छिड़कने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर महंत पर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि लईक, सलमान, अतीक ने महंत की लात घुसा से जमकर पिटाई कर दी। चाकुओं से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान हैं। इसकी जानकारी होते ही महंत पक्ष के करीब दो दर्जन लोग वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से लईक, सलमान व अतीक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे यह तीनों लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस भी हरकत में आ गई। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह ने कमाल सरांय पहुंचे और मामले की जानकारी ली। देर शाम तक डीएम-एसपी खैराबाद कस्बे की चौकी पर डटे रहे और पल-पल की अपडेट लेते रहे। कमाल सराय में भी एहतियात के तौर पर पीएसी व भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed