फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kite flying is beneficial in preventing visual impairment.

Lucknow News: पतंगबाजी दृष्टिदोष निवारण में लाभकारी

Mon, 20 Jan 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kite flying is beneficial in preventing visual impairment.
लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान ने रविवार को पक्का पुल स्थित अहिमर्दन पातालपुरी मंदिर में लोक चौपाल का आयोजन किया, जिसमें पतंगबाजी, भजन, परिचर्चा और तहरी भोज का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत चौपाल प्रभारी अर्चना गुप्ता ने राम स्तुति से की। संस्थान अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव ने मकर संक्रांति के लोक महत्व और खानपान पर चर्चा की। केजीएमयू की पूर्व नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. विनीता सिंह ने पतंगबाजी को दृष्टिदोष निवारण में लाभकारी बताया। नीरा मिश्रा के ‘गंगा तोरी लहर सबही के मन भावे’ और शकुंतला श्रीवास्तव के ‘अवध में राम आए हैं’ गीत ने सभी को मुग्ध कर दिया। अरुणा उपाध्याय, अलका चतुर्वेदी, रेखा अग्रवाल, संगीता खरे, राखी अग्रवाल, दिलीप श्रीवास्तव और रचना गुप्ता के लोकगीतों ने भी समां बांधा। इस दौरान राजनारायण वर्मा, अमित शुक्ला, कांति गुप्ता, अंजलि शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed