फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kisan yatras to continue even after government repression: Akhilesh

सरकार के दमन के बाद भी जारी रहेंगी किसान यात्राएं : अखिलेश

Tue, 08 Dec 2020 10:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Kisan yatras to continue even after government repression: Akhilesh
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत बंद और किसान यात्रा को सफल बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार के दमन के बावजूद किसान यात्राएं जारी रहेंगी। इस दौरान सपा कार्यकर्ता पैदल, मोटर साइकिल या साइकिल से जिलों में किसान यात्राएं निकालेंगे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यहां कहा कि भाजपा किसानों के बजाय कारपोरेट की संरक्षक है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बर्बरता से जगह-जगह लाठीचार्ज में दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए हैं। तमाम नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया गया। उन्हें गिरफ्तार किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि सपा किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। सपा सरकार में कुल बजट का 75 फीसदी हिस्सा किसान व गांव के विकास के लिए रखा गया था। किसानों के लाभ के लिए कई योजनाएं शुरू की गई थीं। लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें बंद कर दिया। सरकार की हठधर्मिता के कारण किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed