फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kisan Mahapanchayat: BKIU spokesperson Rakesh Tikait said - the matter will be made only on MSP guarantee law

किसान महापंचायत : भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले- एमएसपी गारंटी कानून पर ही बनेगी बात

Mon, 22 Nov 2021 11:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमित मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ
अमित मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 22 Nov 2021 11:37 AM IST
सार

राकेश टिकैत ने कहा कि यह उत्तर कोरिया नहीं है कि साहब ने एकतरफा निर्णय सुना दिया। न लागू करने से पहले बात की और न वापस लेने से पहले किसानों से मशविरा किया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां एकतरफा बात नहीं चलेगी।

विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat: BKIU spokesperson Rakesh Tikait said - the matter will be made only on MSP guarantee law
राकेश टिकैत, किसान नेता - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी तो ठीक है, मगर एमएसपी गारंटी कानून लागू होने पर ही आंदोलन वापसी की बात सोची जाएगी। किसान महापंचायत में लखनऊ आए राकेश टिकैत ने कहा कि यह उत्तर कोरिया नहीं है कि साहब ने एकतरफा निर्णय सुना दिया। न लागू करने से पहले बात की और न वापस लेने से पहले किसानों से मशविरा किया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां एकतरफा बात नहीं चलेगी। बिना किसानों से बातचीत के काम नहीं चलेगा। किसानों की सबसे बड़ी मांग फिलहाल यह है कि एमएसपी पर गारंटी कानून पास किया जाए। इसकी मॉनिटरिंग के लिए कमेटी बनाई जाए और उसमें किसानों को भी शामिल किया जाए। जब यह पूरी तरह से लागू हो जाएगा तब आंदोलन वापसी की बात सोची जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोमवार की महापंचायत में भी ये मुद्दे उठाए जाएंगे। आंदोलन के दौरान जो किसान इस दुनिया में नहीं रहे उनके परिजनों को आर्थिक मदद पर भी तो बात हो। किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस होने चाहिए। किसानों की नीतियां किसानों की सलाह के बिना न थोपी जाएं।
विज्ञापन


विपक्ष ने अपनी भूमिका सही निभाई
टिकैत ने कहा कि किस राजनीतिक दल को इससे क्या फायदा मिलेगा, इससे किसानों का कोई सरोकार नहीं है। हमने अपनी लड़ाई लड़ी, पर यह बात भी सही है कि इस आंदोलन में विपक्षी दलों ने अपनी भूमिका सही तरीके से निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाति, धर्म, जिन्ना से सावधान
राकेश ने कहा कि जनता को सतर्क रहना है। ये चुनाव में जाति, धर्म व जिन्ना जैसे मुद्दों में जनता को उलझाएंगे। इसका ध्यान रखना होगा। जिन्होंने मुश्किल समय में देश के खाली कटोरे को गेहूं से भरा, उन्हें खालिस्तानी तक कहा गया। इसे कैसे भुलाया जा सकता है।

यूपी सरकार रखे किसानों का ख्याल
लखनऊ में सोमवार महापंचायत है। राकेश ने कहा कि यूपी सरकार को किसानों का ख्याल रखना चाहिए। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी समेत तमाम राज्यों के किसान इसमें शामिल होंगे। सरकार को इनके लिए पेयजल आदि का इंतजाम करना चाहिए जिससे उन्हें असुविधा न हो।

मुल्जिम हैं टेनी, पीएम कैसे पास बैठाते
डीजीपी कॉन्फ्रेंस में पीएम के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के फोटो में न दिखने की बात पर राकेश ने कहा कि टेनी मुल्जिम हैं। तिकुनिया प्रकरण के मुल्जिम टेनी को पीएम ने अपने साथ नहीं बिठाया, लेकिन टेनी को बर्खास्त किया जाना चाहिए। महापंचायत में यह मुद्दा उठाया जाएगा।


Koo App

#liveupdate किसान महापंचायत लखनऊ में किसान साथियों द्वारा किए गये स्वागत की तस्वीरें आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं । #farmersprotest

View attached media content

- Rakesh Tikait (@Rakesh.Tikait) 22 Nov 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed