फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kinnar Sonam becomes the chairman of Uttar Pradesh kinnar Vikas Board.

यूपी: किन्नर विकास बोर्ड का गठन, सोनम चिश्ती उपाध्यक्ष नियुक्त

Wed, 17 Nov 2021 09:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Nov 2021 09:01 PM IST
सार

किन्नर सोनम को उत्तर प्रदेश किन्नर विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
Kinnar Sonam becomes the chairman of Uttar Pradesh kinnar Vikas Board.
सोनम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश किन्नर विकास बोर्ड का गठन कर सोनम चिश्ती को बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार ने बुधवार को बोर्ड गठन के आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


बोर्ड में प्रयागराज की कौशल्या नंद गिरी (टीना मां), गोरखपुर की किरन बाबा, जौनपुर की मधु (काजल) और कासगंज के मोहम्मद आरिफ पूजा को बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया  है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार शाम सोनम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश के पांच लाख किन्नरों को उनका अधिकार दिलाने और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार ने किन्नर विकास बोर्ड का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बोर्ड के जरिये किन्नरों की समस्याओं के समाधान के साथ उनकी मांगों को पूरा करने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बोर्ड गठन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed