फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kings xi punjab spends five times of base price for akshdeep nath.

आईपीएल ऑक्शन: लखनऊ के अक्शदीप बने करोड़पति, पांच गुना कीमत पर पंजाब ने खरीदा

Sun, 28 Jan 2018 09:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Jan 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
kings xi punjab spends five times of base price for akshdeep nath.
अक्‍शदीप नाथ व किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रिटी जिंटा व मेंटर वीरेंद्र सहवाग - फोटो : amar ujala

रणजी ट्रॉफी और मुश्ताक अली टी-20 में दमदार प्रदर्शन करने वाले लखनऊ के अक्शदीप नाथ आईपीएल की नीलामी में छा गए। प्रिटी जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब ने इस युवा क्रिकेटर को बेस प्राइस 20 लाख रुपये से पांच गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा। जिस वक्त बंगलूरू में अक्शदीप की बोली एक करोड़ रुपये तक पहुंची, उस वक्त वे चेन्नई में एक टूर्नामेंट में तूफान मचा रहे थे। उन्होंने इस कामयाबी का जश्न 80 गेंद पर 120 रन ठोककर मनाया।

विज्ञापन


अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में 24 वर्षीय बल्लेबाज ने बताया कि उम्मीद तो थी कि इस बार ऑक्शन में बेस प्राइस से कुछ ऊंची रकम मिलेगी, लेकिन यह राशि एक करोड़ तक पहुंचेगी पता न था। किंग्स इलेवन पंजाब में युवराज, अश्विन के अलावा मेंटर के रूप में महानतम बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शामिल है, जिससे काफी सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने के बाद से लगातार निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहा था, जिससे मेरे प्रदर्शन पर नकारात्मक असर पड़ा। फिर मुझे ऊपरी क्रम में खेलने के लिए प्रमोट किया गया, जहां मैं अपने स्वाभाविक खेल का दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो साल में काफी अच्छी क्रिकेट खेली, जिसके लिए अपने पिता दीपेंद्र ना, कोच गोपाल सिंह और यूपी के कप्तान सुरेश रैना को श्रेय देना चाहूंगा। तीनों ने मुझे अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किया, जिसका परिणाम आज सामने है।

अक्‍शदीप की सफलता पर पिता ने किया ये कमेंट

kings xi punjab spends five times of base price for akshdeep nath.
सुरेश रैना के व पीयूष चावला के साथ अक्शदीप नाथ (बीच में) - फोटो : amar ujala

वहीं, अक्‍शदीप की सफलता पर उनके पिता दीपेंद्र नाथ ने कहा, ‘बेटे की सफलता पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह उनकी कड़ी मेहनत का फल है। यूपी टीम मैनेजमेंट ने अक्शदीप नाथ की स्किल को पहचाना और अधिक मैच खेलने का मौका दिया। आईपीएल ऑक्शन में उसे नई टीम मिली है। अब उसे अपने प्रदर्शन से आगे का सफर तय करना है। अगर यहां वह बेहतर प्रदर्शन कर सकता तो टीम इंडिया में जगह बनाने का सपना सच कर सकता है। मेरे साथ पूरे परिवार को अक्शदीप के लखनऊ आने का बेसब्री से इंतजार है, जो इस वक्त चेन्नई में खेलने गया हुआ है।’

अक्‍शदीप के कोच गोपाल सिंह ने कहा, ‘यह हमारे सेंटर के लिए बड़ी उपलब्धि है कि यहां से खेलकर बड़ा हुआ क्रिकेटर आज आईपीएल की बड़ी टीम में शामिल हुआ है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद उसके प्रदर्शन में कुछ गिरावट आई थी, लेकिन बाद में उसने दमदार वापसी की। लखनऊ में अपने प्रवास के दौरान अक्शदीप एक भी मैच खेलने का मौका नहीं छोड़ता है। यही उसकी सफलता का मंत्र रहा। मुझे पूरी उम्मीद है कि आईपीएल में वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए दमदार प्रदर्शन करके अपनी छाप छोड़ेगा।’

‘अक्शदीप नाथ ने क्रिकेट की शुरुआत आस्का अकादमी से की थी। एक कोच होने के नाते मैं यह कहना चाहता हूं कि अक्शदीप नाथ की सफलता से शहर में अन्य युवा क्रिकेटर भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे। आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करके वह अपने सपनों को हासिल कर सकता है।’ अभिजीत सिन्हा (पूर्व रणजी क्रिकेटर)

अक्शदीप नाथ के प्रदर्शन पर एक नजर

kings xi punjab spends five times of base price for akshdeep nath.
अक्शदीप नाथ - फोटो : amar ujala

रणजी ट्रॉफी
मैच--कुल रन --सर्वश्रेष्ठ--शतक--अर्द्धशतक
5--334--110--3

सैयद मुश्ताक अली टी-20
मैच-- कुल रन--सर्वश्रेष्ठ
9-- 241--80

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed