फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Killing of sleeping father after hitting with pipe, son being told as psychopathic, police sent to jail

सीतापुर: पाइप से प्रहार कर सो रहे पिता की हत्या, मनोरोगी बताया जा रहा बेटा, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 09 Feb 2021 11:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 09 Feb 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
Killing of sleeping father after hitting with pipe, son being told as psychopathic, police sent to jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तंबौर थाना क्षेत्र में रविवार रात घर में सो रहे बुजुर्ग की उसके ही बेटे ने नल के पाइप से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस को मौके से वारदात में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद हो गया है। आरोपी मनोरोगी बताया जा रहा है। पुलिस ने बुजुर्ग की पत्नी की तहरीर पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। तंबौर इलाके के दलपतपुर गांव निवासी हीरालाल (65) पुत्र सुकई हैंडपंप का मिस्त्री था। उसके तीन बेटे थे। तीनों मनोरोगी बताए जा रहे हैं। बड़े बेटे की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, रात को हीरालाल घर के बाहर सो रहा था। साथ ही उसका छोटा बेटा राहुल भी सो रहा था। आधी रात को राहुल की दिमागी हालत अचानक बिगड़ गई। परिवारवालों का कहना है कि इसके बाद उसने नल के पाइप से सो रहे पिता पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, इससे वह मरणासन्न हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिवारवालों की आंख खुली। बुजुर्ग को बिस्तर पर लहूलुहान पड़ा देखकर सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन


घायलावस्था में बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौका-ए-वारदात पर राहुल पाइप लेकर खड़ा रहा। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने राहुल को पकड़ लिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एसओ अंबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed