फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Killed a kiln worker and threw his body in the bushes.

Lucknow News: भट्ठा श्रमिक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

Fri, 29 Sep 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Killed a kiln worker and threw his body in the bushes.
रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर जाम लगाए मृतक के परिजनों को समझाती पुलिस। -संव
शरीर के कई हिस्सों में थे चोट के निशान, परिजनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजंसी
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक भट्ठा श्रमिक की हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। श्रमिक के शरीर के कई हिस्सों और प्राइवेट पार्ट में चोट के गहरे निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई। बावजूद इसके पुलिस घटना को सड़क हादसा बता रही थी। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया। पुलिस और लोगों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के याकूबगंज मजरे सोथी गांव निवासी गंगाराम (24) पुत्र हरीराम पासी भट्ठे में मजदूरी करता था। ग्रामीण सुबह नित्य क्रिया के लिए निकले तो थुलवांसा चौकी से 100 मीटर दूर पर झाड़ियों में गंगाराम का शव देख दंग रह गए। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गंगाराम के शरीर पर चोट के निशान थे। कोतवाल बालेंदु गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस आशंका जताने लगी कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। इससे परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने रायबरेली-महराजगंज मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दी। मां शिवदुलारी ने बताया कि सबकुछ ठीकठाक था। उसके बेटे की हत्या की गई है। उसे इंसाफ चाहिए। इसी मांग पर एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन होता रहा। बाद में प्रकरण में कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने पर परिजन शांत हो गए। पुलिस ने याकूबगंज निवासी विनोद कुमार कोरी और खैरा निवासी मंसाराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में सीएचसी में कराया इलाज, फिर हो गई मौत
रात में मृतक गंगाराम घायलावस्था में सड़क के किनारे मिला था। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए थे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया था। इसके बाद परिजन उसे घर ले आए थे और रात में युवक की मौत हो गई। सवाल उठता है कि झाड़ियों तक युवक का शव कैसे पहुंच गया। बताया जा रहा है कि सीएचसी के चिकित्सक ने परिजनों से पुलिस को सूचना देने की बात कही थी। इस पर परिजनों ने कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही थी। ऐसे में घटना को लेकर परिजनों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इसकी तफ्तीश भी कर रही है।

घटना की हो रही तहकीकात
युवक की मौत के मामले मेंं दो लोगों पर हत्या का केस दर्ज करा दिया गया है। घटना की तहकीकात की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसी के तहत कार्रवाई होगी। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। -इंद्रपाल सिंह, सीओ महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed