फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kidny transplant and other surgery start in rlmi in lko

लखनऊ के लोहिया संस्थान में किडनी प्रत्यारोपण समेत अन्य सर्जरी भी शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
kidny transplant and other surgery start in rlmi in lko
लखनऊ। लोहिया संस्थान में किडनी प्रत्यारोपण फिर से शुरू हो गया है। पिछले शुक्रवार से अब तक तीन मरीजों का प्रत्यारोपण किया गया है और तीनों मरीज ठीक हैं। संस्थान में प्रोस्टेट कैंसर सहित अन्य सर्जरी भी शुरू हो गई है। लोहिया संस्थान में लॉकडाउन के दौरान मरीजों का किडनी प्रत्यारोपण बंद कर दिया गया था। पिछले शुक्रवार से इसे शुरू किया गया है। बहराइच निवासी 35 वर्षीय मरीज के दोनों गुर्दे खराब थे। उसका लोहिया संस्थान में चल रहा था। चार दिन पहले इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर मरीज का प्रत्यारोपण किया गया। मरीज के पिता ने किडनी दान किया है। इसी तरह बस्ती निवासी युवक को उसकी मां ने और एक अन्य मरीज को उसके नजदीकी परिवार ने किडनी दान किया है। मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। प्रत्यारोपण टीम मे डॉ. ईश्वर राम दयाल, डॉ. संजीत, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. अभिलाष चंद्रा, रेजिडेंट डॉक्टर चन्द्रकांत व डॉ. गुरुनाम शामिल हैं। क्या कहते हैं जिम्मेदार यूरोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ. ईश्वर राम दयाल ने बताया कि मरीजों की समस्या को देखते हुए प्रत्यारोपण शुरू कर दिया गया है। जो मरीज पहले से पंजीकृत हैं उनको वरीयता के आधार पर बुलाया जा रहा है। बीते शुक्रवार, मंगलवार और गुरुवार को किडनी प्रत्यारोपण हुआ है। अब तक यहां कुल 76 मरीजों का किडनी प्रत्यारोपण हो चुका है। इस साल नौ प्रत्यारोपण हुए हैं। 25 मरीज किडनी प्रत्यारोपण के लिए इंतजार में हैं। इनकी प्राथमिकता सूची तैयार कर ली गई है।   केजीएमयू में बंद है लिवर प्रत्यारोपण केजीएमयू में लिवर प्रत्यारोपण शुरू किया गया था। यहां हर माह एक मरीज का प्रत्यारोपण चल रहा था। अब तक करीब 9 मरीजों का प्रत्यारोपण किया जा चुका है। जनवरी माह से यह प्रत्यारोपण बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed