फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kidnapping of teenager girl

कार सवार युवक ने किशोरी को अगवा कर बनाया बंधक, फिर बदलवाया धर्म कर ली शादी

Fri, 15 Nov 2019 11:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of teenager girl
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में रहने वाली 17 वर्ष की किशोरी को कार सवार युवक ने अगवा कर बंधक बनाकर रखा। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर ली। अगवा किशोरी की मां ने मड़ियांव थाने में बेलीगारद निवासी युवक सूरज के खिलाफ तहरीर दी। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चुप्पी साध ली।

विज्ञापन


पांच दिनों से थाने के चक्कर काटने के बाद परेशान होकर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री व डीजीपी को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। मड़ियांव के पलटन छावनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला के मुताबिक, नौ नवंबर को उसकी बेटी का अपहरण हुआ था। इसके बाद उसे बंधक बनाकर युवक ने परिवारीजनों की मदद से उसका धर्म बदला और शादी कर ली।
विज्ञापन


घटना वाली रात पीड़िता ने मड़ियांव थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने 24 घंटे का इंतजार व तलाश की बात कहकर उसे लौटा दिया। तीन दिन बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप है पुलिस ने जबरन बदलवा दी तहरीर

Kidnapping of teenager girl
प्रतीकात्मक तस्वीर

आरोप है कि के स होने के बाद मोबाइल पर धमकी भरे कॉल आने लगे। धमकाया गया कि उसकी बेटी की शादी सूरज से हो गई है। वह मुकदमा वापस ले ले।  मुकदमा वापस नहीं लोगी तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। आरोप है  पुलिस ने जबरन उसकी तहरीर बदलवा दी।

असलहे की बात को भी तहरीर में न रखने को कहा। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के मुताबिक, तहरीर बदलवाने का आरोप गलत है। अगवा किशोरी नहीं है, बल्कि बालिग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed