{"_id":"6716467b3d9cfecce70e995a","slug":"kidnapping-of-girl-who-went-to-gurudwara-case-against-friend-lucknow-news-c-13-knp1050-922236-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गुरुद्वारा गई युवती का अपहरण, दोस्त पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गुरुद्वारा गई युवती का अपहरण, दोस्त पर केस
Mon, 21 Oct 2024 05:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। नाका निवासी शख्स ने युवक पर उनकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। नाका पुलिस ने युवक व युवती को सकुशल बरामद कर लिया।
युवती के पिता के मुताबिक 18 अक्तूबर को उनकी बेटी शाम साढ़े सात बजे गुरुद्वारा गई थी। पर घर नहीं लौटी। रात 11 बजे बेटी के मोबाइल से उसके दोस्त उपकार सिंह चाहल ने कॉल की। उपकार ने उनसे बेटी को आगरा एक्सप्रेसवे से ले जाने की बात कही। वह मौके पर पहुंचे तो न तो बेटी मिली और न ही उपकार। इस पर उन्होंने नाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक युवती व चहल को बरामद किया गया है। दोनों बालिग हैं और शादी की है। फिलहाल युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।