{"_id":"6207ee809fd8da3bae679000","slug":"khwaja-moinuddin-chishti-language-university-first-semester-exam-from-february-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश: ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, 28 फरवरी से पहले सेमेस्टर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश: ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, 28 फरवरी से पहले सेमेस्टर की परीक्षा
Sat, 12 Feb 2022 10:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:59 PM IST
सार
विश्वविद्यालय ने अपने यहां स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 28 फरवरी से प्रस्तावित की हैं। स्नातक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद सोमवार से खुले विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं रफ्तार पकड़ रही हैं। इसी क्रम में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने अपने यहां स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 28 फरवरी से प्रस्तावित की हैं, जबकि यहां पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं 8 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। स्नातक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड है।
विज्ञापन
इसके अनुसार बीए ऑनर्स पहले सेमेस्टर नियमित की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित होंगी, जबकि एलीमेंट्री के पेपर 11 मार्च को ही दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होंगे। बीए ऑनर्स तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 28 फरवरी से नौ मार्च तक होंगी। बीए पहले सेमेस्टर के बैक पेपर व इंप्रूवमेंट की परीक्षा 28 फरवरी से 12 मार्च तक, बीकॉम ऑनर्स पहले सेमेस्टर नियमित की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक, बीकॉम तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 28 फरवरी से 9 मार्च तक होंगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. भावना मिश्रा के अनुसार बीकॉम पहले सेमेस्टर बैक पेपर, इंप्रूवमेंट की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक, बीबीए पहले सेमेस्टर नियमित की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक, बीबीए पहले सेमेस्टर बैक पेपर, इंप्रूवमेंट की परीक्षा 3 से 11 मार्च तक, बीबीए तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 28 फरवरी से 3 मार्च तक, बीसीए ऑनर्स पहले सेमेस्टर नियमित की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक, बीसीए तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 28 फरवरी से 9 मार्च तक होंगी।
विज्ञापन
बीजेएमसी ऑनर्स पहले सेमेस्टर की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक, बीजेएमसी तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट) 28 फरवरी से 3 मार्च मक होंगी। बीएससी पहले सेमेस्टर नियमित की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक होंगी। बीटेक पहले सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक होंगी।