{"_id":"699b6a4a9c4f42404803d123","slug":"khova-seller-dies-after-being-hit-by-tata-magic-lucknow-news-c-13-lko1070-1617204-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टाटा मैजिक की टक्कर से खोवा विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टाटा मैजिक की टक्कर से खोवा विक्रेता की मौत
Mon, 23 Feb 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बख्शी का तालाब। महिगवां में रविवार सुबह टाटा मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार राजाराम (55) की मौत हो गई।
बाराबंकी के घुंघटेर ददेरा गांव निवासी राजाराम रविवार सुबह नौ बजे साइकिल से महिगवां के कुम्हरावा चौराहे पर लगने वाली मंडी में खोवा बेचने जा रहे थे। रास्ते में भवानीपुर गांव के पास पीछे से टाटा मैजिक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रामसागर मिश्र अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर महिगवां रामकुमार गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया था। रिपोर्ट दर्ज कर चालक का पता लगाया जा रहा है।