खिलाड़ियों-युवाओं को जोड़ने के लिए 'खेलो भारत अभियान' लांच करेंगे सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से ‘खेलो भारत अभियान’ का आगाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। बृहस्पतिवार शाम 6 बजे राजधानी के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ होगा। समापन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
भाजपा इस अभियान के जरिये खिलाड़ियों और युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगी।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने बताया कि अभियान के तहत में देश में उन युवाओं को जोड़ा जाएगा जो विभिन्न खेलों में विशेष योग्यता रखते हैं। भाजयुमो इस अभियान को प्रदेश के सभी जिलों एवं मंडलों में आयोजित करेगा।
उन युवाओं को भी मौका दिया जाएगा जिनके अंदर प्रतिभा है लेकिन वे उचित मंच के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते। यह अभियान 6 जुलाई से 25 सितंबर तक चलेगा।
सीएम व डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन, खेल मंत्री चेतन चौहान, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बसंल, राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा अभिजात मिश्रा एवं प्रदेश युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।