{"_id":"699b6ff3e3430b38bd0210ba","slug":"khatu-dham-seen-in-awadh-devotion-overflows-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1618445-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अवध में दिखा खाटू धाम, उमड़ी श्रद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अवध में दिखा खाटू धाम, उमड़ी श्रद्धा
विज्ञापन
अवध में दिखा खाटू धाम, उमड़ी श्रद्धा
लखनऊ। राजधानी की गलियां रविवार को खाटू धाम की भक्ति में सराबोर नजर आईं, जब 44वें श्री श्याम निशानोत्सव के तीसरे दिन भव्य सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में श्याम का निशान और जुबां पर ''हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा'' के जयघोष के साथ सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
राजस्थानी रंग-बिरंगी पगड़ियां पहने श्रद्धालु आस्था के निशान के साथ कदमताल करते दिखे। ''फागण में होली मनाएंगे चलो खाटू नगरिया'' और ''जादू तुमने सांवरे कैसा चला दिया'' जैसे भक्ति गीतों पर भक्त झूमते नजर आए। शोभायात्रा तिलक नगर पार्क ऐशबाग से शुरू होकर रामनगर, रकाबगंज, अमीनाबाद और परिवर्तन चौक होते हुए बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न हुई।
फूलों से सुसज्जित भव्य रथ पर विराजमान बाबा श्याम की मनमोहिनी छवि और अखंड ज्योत के दर्शन के लिए पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। श्रवण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल सहित समिति के पदाधिकारी एवं हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि 23 फरवरी को बसों के माध्यम से श्रद्धालु राजस्थान स्थित खाटू धाम के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
झांकियों में दिखा भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभाव का संगम
शोभायात्रा में भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभाव का आकर्षक संगम देखने को मिला। सबसे आगे विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वरूप में सुसज्जित हाथी चल रहा था। ऊंट और घोड़ों पर सवार कलाकारों ने छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई की वीर गाथाओं को जीवंत किया। वहीं सजे-धजे रथों पर प्रभु राम-सीता, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के वेश में बच्चों ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।