फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Khadi and PMEGP exhibition sells 85 lakh rupees in 12 days

Lucknow News: खादी एवं पीएमईजीपी प्रदर्शनी में 12 दिन में 85 लाख की बिक्री

Mon, 09 Dec 2024 07:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 09 Dec 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Khadi and PMEGP exhibition sells 85 lakh rupees in 12 days
लखनऊ। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खादी एवं पीएमईजीपी प्रदर्शनी का सोमवार को समापन हो गया। गोमतीनगर के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रही प्रदर्शनी में 12 दिनों में 101 स्टाॅलों से लगभग 85 लाख रुपये की बिक्री हुई। खादी में कॉटन, कटिया, मटका से बने उत्पाद एवं रेडीमेड कपड़ों के अतिरिक्त आंवला, शहद, लेदर, साबुन, अचार, मुरब्बा, जूट से बने उत्पाद की बिक्री बड़ी मात्रा में हुई।
विज्ञापन



समापन अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक डॉ. नितेश धवन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में थीम पवेलियन भी बनाया गया था। इसमें पुराने चरखों के अलावा ग्रामोद्योग उत्पाद पसंद किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खादी फैशन शो, परंपरागत नृत्य, संगीत के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। बिक्री में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं में कानपुर स्वराज्य आश्रम, फतेहपुर ग्राम सेवा संस्थान रही। कामराज खादी आश्रम ग्रामोद्योगी संस्थाओं में स्फूर्ति जूट क्लस्टर, देवभूमि ग्रामोद्योग, रुड़की और कश्मीरी हैंडलूम, जम्मू-कश्मीर को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed