फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU will tell method of protection from diseases at home

घर बैठे बीमारियों से बचाव के तरीके बताएगा केजीएमयू, मरीजों को पहुंचेगा फायदा

Wed, 02 Oct 2019 03:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो चंद्रभान यादव/अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव/अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
KGMU will tell method of protection from diseases at home
प्रतीकात्मक तस्वीर
केजीएमयू जल्द ही आपको घर बैठे मौसमी बीमारियों के कारण व इनसे बचाव के तरीके बताएगा। इसके लिए फरवरी से कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन शुरू किया जाएगा। 89.6 फ्रिक्वेंसी पर इसके प्रसारण की अनुमति मिल चुकी है। केजीएमयू से 30 किमी के दायरे में रहने वाले इस सेवा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन


केजीएमयू में रोजाना आठ से 10 हजार मरीज आते हैं। इनमें करीब 30 फीसदी मौसमी बीमारियों की चपेट में होते हैं। ये जरा सी सावधानी बरतकर रोगों से बच सकते हैं। इसके लिए केजीएमयू ने अपना कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन शुरू करने की योजना बनाई है। प्रस्ताव को मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन एंड ब्रास्डकास्ट ने भी संस्तुति दे दी है।
विज्ञापन


 स्टूडियो निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी तक देश के किसी भी चिकित्सा संस्थान में ऐसी व्यवस्था नहीं है। रेडियो स्टेशन के संचालन की जिम्मेदारी पैरामेडिकल फैकल्टी के डीन प्रो. विनोद जैन को सौंपी गई है। इसके संचालन के लिए बनी शासी समिति की बैठक हो चुकी है। इसे चार अक्तूबर को होने वाली कार्य परिषद की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को पहुंचेगा फायदा

KGMU will tell method of protection from diseases at home
केजीएमयू
संविदा पर रखा जाएगा स्टाफ
प्रो. विनोद जैन ने बताया कि कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन चालू करने के लिए अपना स्टूडियो तैयार किया जाएगा। संविदा के आधार पर जरूरी स्टाफ रखा जाएगा। रेडियो स्टेशन संचालक की यह जिम्मेदारी होगी कि वह स्थापना के बाद अपना खर्च खुद निकाल सकेगा। इसके लिए जागरूकता व केजीएमयू से समय-समय पर जारी होने वाले विज्ञापन आदि के खर्च में कटौती की जाएगी। इस खर्च को रेडियो स्टेशन के मद में बदला जाएगा।

कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन शुरू होने से लोग अपनी बीमारियों के बारे में जानकारी ले सकेंगे। रोजाना अलग-अलग विभाग के डॉक्टरों को स्टूडियो में बुलाया जाएगा। चिकित्सकों की उपस्थिति से संबंधित सूचना एक दिन पहले प्रसारित कर दी जाएगी। फिर तय समय पर लोग फोन करके जानकारी ले सकेंगे।

इसी तरह निर्धारित समय पर चिकित्सा विशेषज्ञ एक-एक बीमारी के बचने के उपाय, बीमारी हो गई है तो घर में कैसे उपाय करें और क्या न करें, इसकी जानकारी देंगे। इसे रिकॉर्ड कर अलग- अलग समय पर प्रसारित किया जाएगा। इससे आम जनता को बीमारियों से बचाव का तरीका पता चलेगा।

मेडिकल के छात्र ले सकेंगे लाभ

KGMU will tell method of protection from diseases at home
प्रतीकात्मक तस्वीर
सेमिनारों की मिलेगी जानकारी
प्रो. विनोद जैन ने बताया कि केजीएमयू में आए दिन सेमिनार होते रहते हैं। इसमें आम जन बीमारियों से कैसे बचे, किस रोग का प्रकोप बढ़ रहा है, कौन सी बीमारी अब कम हो रही है, नई तकनीक क्या है आदि पर मंथन होता है। इसी तरह सीपीआर, ट्रॉमा के मरीज को अस्पताल तक ले जाने की तकनीक आदि पर चर्चा होती है। इसे भी रिकॉर्ड कर कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन से प्रसारित किया जाएगा।

मेडिकल छात्र भी ले सकेंगे लाभ
प्रमुख लेक्चर को रिकॉर्ड कर एकेडमिक सत्र में उसका भी प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में यदि कोई मेडिकल छात्र संबंधित सत्र में अनुपस्थित रहा है तो वह रेडियो के जरिये उसकी जानकारी ले सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed