{"_id":"681bc67dcc0e37fcf00b790a","slug":"kgmu-three-departments-of-orthopedics-will-be-shifted-to-the-new-building-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1192845-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू : नए भवन में शिफ्ट होंगे हड्डी रोग के तीन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू : नए भवन में शिफ्ट होंगे हड्डी रोग के तीन विभाग
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर भवन में हड्डी रोग के तीन विभाग आर्थोपेडिक सर्जरी, स्पोर्ट्स मेडिसिन और पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक शिफ्ट किए जाएंगे। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया। 15 मई से नए भवन का संचालन शुरू करने की योजना है।
आदेश में बताया गया कि नए भवन में 340 बेड पर मरीज भर्ती करने की क्षमता है। इसमें हड्डी रोग के तीन विभागों आर्थोपेडिक सर्जरी, स्पोर्ट्स मेडिसिन और पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक का संचालन होगा। अलग भवन होने पर डॉक्टरों और मरीजों के साथ सभी जांच और दवाओं की व्यवस्था भी एक स्थान पर हो जाएगी।
जांच की सुविधा भी एक स्थान पर
ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर भवन में सभी जांचों की सुविधा एक ही भवन में मिल जाएगी। यहां एमआरआई, सीटी स्कैन और एक्सरे मशीन लगाई गई है। खून संबंधी जांचों की सुविधा भी नए भवन में एक ही स्थान पर मिलेगी, जिससे मरीजों की दौड़-भाग बचेगी।
विज्ञापन
नए भवन में मिलेंगी ये सुविधाएं
24 प्राइवेट रूम, 24 आईसीयू, 340 बेड, आठ ओटी, आठ ओपीडी रूम, एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्सरे, खून की जांच, हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड की सस्ती दर की दुकान, डॉक्टरों के कमरे, बेसमेंट में पार्किंग, कैंटीन की सुविधा।