{"_id":"68b43746c209b7a2bf024872","slug":"kgmu-students-council-news-lucknow-news-c-13-1-lko1070-1362162-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू में बनेगी स्टूडेंट काउंसिल, अध्यक्ष समेत सात पदों पर निर्वाचित होंगे सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू में बनेगी स्टूडेंट काउंसिल, अध्यक्ष समेत सात पदों पर निर्वाचित होंगे सदस्य
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव पर लगी रोक के बीच केजीएमयू ने स्टूडेंट काउंसिल गठित करने का फैसला किया है। स्टूडेंट काउंसिल में अध्यक्ष समेत कुल सात पद होंगे। इनका चुनाव काउंसिल के लिए नामित सदस्य मतदान के आधार पर करेंगे।
केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और बहुमुखी विकास के लिए स्टूडेंट काउंसिल गठित करने का सुझाव दिया था। कार्य परिषद ने इस पर मुहर लगा दी है। अब बाकायदा स्टूडेंट काउंसिल का गठनकिया जाएगा। कुलपति इसकी संरक्षक संबंधित संकाय के डीन इसके सह-संरक्षक, डीन स्टूडेंट वेलफेयर चेयरमैन और असिस्टेंट डीन स्टूडेंट वेलफेयर कोआर्डिनेटर होंगे। इसके साथ ही स्टूडेंट काउंसिल के लिए नामित सदस्यों में एक अध्यक्ष, एक वाइस प्रेसीडेंट, एक सेक्रेटरी, एक जायंट सेक्रेटरी, एक स्पोर्ट्स सेक्रेटरी, एक कल्चरल सेक्रेटरी और हर कक्षा से एक-एक क्लास रेप्रेजेंटेटिव होगा। इसकी पूरी नियमावली जारी कर दी गई है। इसी साल से इसका गठन शुरू कर दिया जाएगा।