फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU news

Lucknow News: केजीएमयू के शताब्दी-2 भवन में खुलेंगी सस्ती दर की दवा की दो दुकान

Fri, 31 Oct 2025 06:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
KGMU news
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के शताब्दी-2 भवन में मरीज और उनके तीमारदारों को सस्ती दर की दुकानों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं होगा। भवन में हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) के दो नए काउंटर खुलेंगे। भवन के भूतल पर पहले से ही एचआरएफ का एक काउंटर चल रहा है।
विज्ञापन

केजीएमयू में वर्ष 2016 में पीजीआई की तर्ज पर एचआरएफ के माध्यम से सस्ती दवाओं की दुकान खोलने की शुरुआत हुई थी। इनके काउंटर पर बाजार के मुकाबले दवाएं बेहद सस्ते दामों पर मिल जाती हैं। केजीएमयू प्रशासन कई दवाओं में 70 फीसदी तक छूट देने का दावा करता है। हालांकि दवाओं के सीमित काउंटर और सभी दवाएं न मिल पाने की वजह से मरीजों को इनका लाभ आशा के अनुरुच नहीं मिल पा रहा है। इसको देखते हुए केजीएमयू प्रशासन इनकी संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। बीते दिनों नेत्र रोग विभाग में एचआरएफ का नया काउंटर खोला गया था। अब शताब्दी-2 भवन के दूसरे और पांचवे तल पर दो नए काउंटर खोले जाएंगे। इससे दवाओं की उपलब्धता में सुधार होगा। कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed